धरती से जुड़ाव का प्रतीक है लोहड़ी: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर पंजाबी समुदाय को 'लोहड़ी' पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। लोहड़ी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने इस पर्व को खुशहाली और आपसी प्रेम का प्रतीक बताया।
 
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी का त्योहार नई फसल के आगमन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। यह पर्व हमारी कृषि परंपराओं और धरती से जुड़ाव को दर्शाता है। धामी ने कहा कि लोहड़ी जैसा पर्व समाज में आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप को बढ़ावा देता है। उन्होंने जोर दिया कि हमारे लोक पर्व जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और सभी त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं सद्भाव से मनाने की हमारी समृद्ध परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशहाली लेकर आए।

 

More From Author

विकसित भारत के लक्ष्य में गुजरात की अहम भूमिका, निवेश-उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार : पीयूष गोयल

मिजोरम के राइडर के. लालनुनसांगा ‘आईएनएमआरसी 2025’ में रनर-अप रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.