राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा की संकरी गलियों में पैदल चलकर दूषित जल पीड़ितों से की मुलाकात

इंदौर
भागीरथपुरा दूषित जल कांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पहुंचे। उन्होंने बॉम्बे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और फिर भागीरथपुरा बस्ती जाकर पीड़ित परिवारों से मिले। इस दौरान उन्होंने मृतक गीता बाई और जीवन माली के परिजनों से भी मुलाकात की। सुरक्षा कारणों से कुछ बड़े नेताओं को अस्पताल के बाहर ही रोक दिया गया था।

15 मिनट अस्पताल में रहे
राहुल गांधी ने बॉम्बे अस्पताल में करीब 15 मिनट बिताए। वहां उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उनके साथ दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कमल नाथ भी मौजूद थे।

मृतकों के घर जाकर दी सांत्वना
इसके बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा बस्ती के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सबसे पहले मृतक गीता बाई के घर जाकर उनके परिजनों से बात की। फिर वे मृतक जीवन माली के घर पहुंचे, जिनकी मौत भी दूषित पानी के कारण हुई थी। इस दौरान भीड़ की धक्का-मुक्की से वे थोड़े नाराज भी हुए।

मासूम के परिजनों से भी मिले
राहुल गांधी संस्कार गार्डन में 5 महीने के अव्यान के परिजन और अन्य पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे। कांग्रेस ने प्रशासन को पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए चार घरों की सूची सौंपी है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि दूषित जल कांड में जान गंवाने वाले सभी 24 मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

More From Author

ड्रग फैक्ट्री की मास्टरमाइंड दिलावर की बेटी, पिता की दो पत्नियां, और याकूब का गुजरात पुलिस का मोस्ट वांटेड होना

बगीचा में मेगा हेल्थ कैंप में 1100 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.