गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल: उत्साह और उमंग से भरा माहौल

उत्साह और उमंग से भरपूर रही गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल

डीजीपी  कैलाश मकवाणा ने लिया जायजा
हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनेगा गौरवशाली 77 वां गणतंत्र दिवस

भोपाल

मध्यप्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रदेश के राज्यपाल  मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान भोपाल में प्रात: 9 बजे आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास शनिवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा ने परेड एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक  राजमणि सिंह बघेल ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैंड ने निरीक्षक  सुनील कटारे के निर्देशन में "जन गण मन" की धुन बजाई। मुख्य अतिथि के संदेश का प्रतीक स्वरूप वाचन भी किया गया। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच आकर्षक संयुक्त परेड निकाली गई। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी  आयुष जाखड़ ने किया। परेड टू आई सी का दायित्व एसडीओपी सैलाना जिला रतलाम मती नीलम बघेल ने निभाया। संयुक्त परेड में बिहार विशेष सशस्‍त्र पुलिस, अश्वारोही दल व श्वान दस्ते सहित 23 टुकड़ियां शामिल थीं।

संयुक्त परेड में शामिल बिहार विशेष सशस्‍त्र पुलिस-1 गोरखा बटालियन की टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक  अशोक कुमार गिरी ने किया। इसी तरह हॉकफोर्स प्‍लाटून का नेतृत्‍व उप निरीक्षक  सोबरन सिंह, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी नेतृत्‍व निरीक्षक  रामाश्रेय पासवान, आईटीबीपी बल की टुकड़ी का नेतृत्‍व निरीक्षक  रामकुमार मा‍लवीय, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक  संदीप तिवारी, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल 01 की टुकड़ी का नेतृत्व 23वीं वाहिनी भोपाल के निरीक्षक  राजेश यादव, जिला बल महिला टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक मती सरोज ठाकुर, एस.टी.एफ टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक  नरेन्‍द्र सिंह कुशवाह, जिला बल पुरुष प्लाटून का नेतृत्व निरीक्षक  नरबद सिंह, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल 02 की टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक  विजय चौधरी, जेल विभाग पुरूष टुकड़ी का नेतृत्‍व सहायक जेल अधीक्षक  हेमंत रावत, मध्यप्रदेश होमगार्ड टुकड़ी का नेतृत्व पीसी  धर्मेन्‍द्र सिंह भदौरिया, भूतपूर्व सैनिकों की टुकड़ी का नेतृत्व सेवानिवृत्त कर्नल  राजीव खत्री, एन.सी.सी. बॉयज टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर मो.तौकीर, गाइड गर्ल्स टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर कुमारी माधुरी पर्ते, स्काउट्स (बॉयज) टुकड़ी का नेतृत्व  सादिक अली, पुलिस बॉयज टुकड़ी का नेतृत्‍व  आदित्‍य उईके, शौर्य दल प्लाटून का नेतृत्व कुमारी नीलम परमार, राष्‍ट्रीय सेवा योजना प्‍लाटून का नेतृत्‍व  प्रियांश बघेल, एनसीसी गर्ल्‍स प्‍लाटून टुकड़ी का नेतृत्‍व सीनियर अंडर ऑफिसर कुमारी संस्‍कृति यादव, मध्‍यप्रदेश पुलिस बैंड का नेतृत्व निरीक्षक  सुनील कटारे, श्वान दल का नेतृत्व उप निरीक्षक  चंद्र सिंह उइके एवं अश्वारोही दल का नेतृत्व निरीक्षक  राकेश कुमार गौड़ ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल भी हुई

संयुक्त परेड के पश्चात विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं संस्कृति विभाग के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सागर पब्लिक स्‍कूल, कटारा एक्‍सटेंशन भोपाल के 150 विद्यार्थियों ने ए‍क भारत, श्रेष्‍ठ भारत थीम” गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं सेंट पॉल कोएड स्‍कूल, आनंद नगर के 200 विद्यार्थियों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। रिहर्सल के दौरान संयुक्त रूप से 05 शासकीय स्कूलों के 160 विद्यार्थियों ने वीर-बेटियों की गाथा पर केन्द्रित नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के लोकनृत्यों और लोकगीतों की भी सुमधुर प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें बधाई लोकनृत्‍य, गणगौर और मटकी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गणतंत्र दिवस की परेड में 22 विभागों की झांकियों होगी सम्मिलित

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान उद्यानिकी विभाग, आयुष विभाग, उच्‍च शिक्षा विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग एवं म.प्र. राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, खेल और युवा कल्‍याण विभाग, गृह विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, जेल विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग, मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग, वन विभाग, स्‍कूल शिक्षा विभाग एवं सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम विभाग की झांकियां सम्मिलित होगी।

इनकी रही उपस्थिति

फुल ड्रेस अभ्यास परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ  चंचल शेखर, भोपाल पुलिस कमिश्नर  हरिनारायणचारी मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

More From Author

प्रिया और हनुमान ने आखिरी समय पर बदली शादी की जगह

राज्यपाल पटेल का बयान: विविधता में एकता से सशक्त होता है भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.