सीएम योगी ने मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्रनगर करने का किया ऐलान, यूपी में एक और गांव में बदलाव

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इलाके के मियांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्र नगर किए जाने का ऐलान किया। 

अपने भाषण के दौरान सीएम योगी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय बसे हुए हिंदुओं को भौमिक अधिकार का दर्जा दिया है, साथ ही सरकार द्वारा दी जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। 

'पहचान छुपाने के लिए किया गया था मियांपुर'
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आप लोगों की पहचान छुपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर किया गया, जहां एक भी मुसलमान नहीं वहां का नाम मियांपुर कर दिया गया. लेकिन अब इसका नाम मियांपुर नहीं रहेगा, बांग्लादेश से आए इन बंधुओं की बस्ती का नाम रविंद्र नगर होगा। 

उन्होंने कहा कि इस देश को राष्ट्रगान देने वाले रविंद्र नाथ टैगोर के नाम पर अब आपकी पहचान होगी. सीएम ने ये भी कहा कि बंगाल की धरती भारत के आध्यात्म और विरासत की धरती है। 

शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे सीएम योगी ने 213 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने बांग्लादेश से विस्थापित विभिन्न हिंदू परिवारों को संक्रमणीय एवं असंक्रमणीय भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित करते हुए कहा कि यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि न्याय का वह क्षण है, जिसने इतिहास की अधूरी तमन्ना को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में धर्म की व्याख्या परहित सरिस धरम नहीं भाई के रूप में की गई है और इसी भावना के साथ डबल इंजन सरकार पिछले नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार थारू समुदाय, जो महाराणा प्रताप को अपना पूर्वज मानता है, उसे भूमि अधिकार उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वर्तमान वंशजों को भी अधिकार पत्र दिए गए हैं, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकारों ने बसाया तो था, लेकिन स्वामित्व अधिकार नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से विस्थापित परिवार वर्षों पूर्व भारत आए थे और अपने साथ पीड़ा, असुरक्षा तथा अनिश्चित भविष्य लेकर आए थे। अब उन्हें भारत की धरती पर सम्मान और अधिकार मिल रहे हैं। सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, हिंदू-सिख के मरने पर विपक्षी दल नहीं बोलते हैं। सपा के लोग जिन्ना का महिमामंडल करते हैं। सपा की पहचान सिर्फ सैफई से है। कांग्रेस-सपा सरकार में सिर्फ वादे होते थे। सीएम योगी ने पाकिस्तान को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के पाप की वजह से वहां के हिंदू विस्थापित हुए।

कांग्रेस ने विस्थापितों को कोई अधिकार नहीं दिया
सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस ने विस्थापितों को कोई अधिकार नहीं दिया, उल्टा गांव का नाम रख दिया मियांपुर। पाकिस्तान जाति में बांटने वाला सबसे बड़ा विश्वासघाती रहा है। हम हिंदू परिवारों को न्याय दे रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, बांग्लादेश में हिंदुओं, सिखों की हत्या पर कांग्रेस, सपा, टीएमसी का मुंह सिल जाते हैं। हिंदुओं, सिखों, जैनों की संपत्ति पर कब्जों पर बोलने में विपक्ष के होठ सिल जाते हैं। योगी ने कहा कि इन परिवारों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत अधिकार दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस कानून का विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

चंदन चौकी में मुख्यमंत्री ने दिया भौमिक अधिकार पत्र
सीएम योगी ने खीरी को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। चंदन चौकी में सीएम योगी ने थारू समाज के 4356 परिवारों को 5338 हेक्टेयर जमीन का अधिकार पत्र भी सौंपा। सीएम योगी ने 1955 में पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए 2350 परिवारों को 4251 हेक्टेयर जमीन का अधिकार पत्र भी दिया। सीएम ने कहा कि अब थारू और पूर्वी समाज के लोगों को न वन विभाग परेशान करेगा और न राजस्व और पुलिस विभाग। अब लेखपाल कागजों में हेरफेर कर उनकी जमीन पर कोई दबंग का कब्जा करा पाएगा।

मियांपुर का नाम बदला जाएगा
सीएम योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्र नगर किया जाएगा। सीएम ने कहा कि गांव में एक भी मियां नहीं रहते फिर भी नाम मियांपुर रखा गया था और पहचान छिपाने के लिए यह नाम रखा गया था। हर जनपद में समान विकास हो रहा है। पहले की सरकारों में विकास केवल सैफई तक सीमित था और गरीबों के हक पर डाका डाला गया था। अब एक परिवार की तरह 15 करोड़ लोग हमारा परिवार हैं।

हर गरीब के साथ भाजपा सरकार खड़ी
सीएम योगी ने आगे कहा कि हर गरीब के साथ भाजपा सरकार खड़ी है। बिना किसी भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जन जन का कल्याण ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। हर नागरिक को उसका अधिकार और आत्मसम्मान मिल रहा है। बीजेपी सरकार में विकास तेज गति से हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां समाज को बांटने का काम कर रही हैं।

लाभार्थियों को किया अधिकार पत्र का वितरण
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को भौमिक अधिकार पत्र का मंच पर वितरण किया. इस दौरान सभा में मौजूद लोगों ने योगी-योगी के नाम के नारे लगाए। 

More From Author

उप मुख्यमंत्री देवड़ा गांव चलो अभियान में सीधे जुड़े किसानों से जनसंवाद का बना प्रभावी माध्यम

ईरान की नई चाल: होर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों से वसूली, EU और अरब देशों का विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.