गर्मियों के लिए परफेक्ट पुदीना-लहसुन रायता, स्वाद और सेहत दोनों में शानदार

 गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेशन और पोषण की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में ठंडा-ठंडा रायता खाने की थाली का स्वाद दोगुना कर देता है. लेकिन आमतौर पर लोग बूंदी या खीरे का ही रायता खाते हैं लेकिन यहां हम आपको एक बेहद अलग रायता बनाने की ट्रिक बता रहे हैं जो पुदीना और लहसुन से मिलकर बनता है.

मिंट-गार्लिक रायता के फायदे
पुदीना पेट को ठंडक देता है. वहीं लहसुन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. अगर आप अपने मेहमानों या बच्चों को कुछ अलग और टेस्टी खिलाना चाहते हैं तो यह चटपटा पुदीना-लहसुन रायता एकदम परफेक्ट चॉइस है. यह न केवल स्वाद में अनोखा होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. अगर आप भी वही पुराना बूंदी और खीरे का रायता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार गर्मी में लंच में पुदीना-लहसुन का चटपटा रायता बनाएं.

रायता बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
इसके लिए आपको 1 कप ताजा दही चाहिए है जो एक दम ठंडा होना चाहिए. इसके अलावा आधा कप पुदीने की पत्तियां, 4-5 लहसुन की कलियां, 1-2 हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादअनुसार सादा नमक.

बनाने का तरीका
सबसे पहले पुदीने की पत्तियों, हरी मिर्च और लहसुन को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें और एक दरदरा पेस्ट बना लें.

एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गुठलियां न रहें.

अब दही में पुदीना-लहसुन का तैयार पेस्ट मिलाएं.

इसमें काला नमक, सादा नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

आप चाहें तो इसमें ऊपर से सूखी लाल मिर्च और राई का हल्का तड़का भी लगा सकते हैं.

इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें और फिर बिरयानी, पुलाव या पराठे के साथ सर्व करें.

More From Author

शास्त्रीनगर में तनाव: दुकानों को बचाने महिलाएं, पुलिस तैनात

मई 2026 में बनेंगे तीन राजयोग, धन और करियर में बड़े बदलाव के संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.