पनीर की स्वादिष्ट रोट,आसान और हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी

वेजिटेरियन डाइट में पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है. लोग इसे अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं. कोई इसे नाश्ते में खाता है तो कोई सब्जी या पराठा के रूप में. लेकिन क्या आपने कभी पनीर की रोटी खाई है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हल्की और हेल्दी भी होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती.

आज हम आपको पनीर की रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप नाश्ते, लंच या डिनर में मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि पनीर की रोटी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
2 कप गेहूं का आटा
1 बारीक कटा प्याज (वैकल्पिक)
1–2 बारीक कटी हरी मिर्च
2 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
रोटी सेकने के लिए तेल या घी

पनीर की रोटी कैसे बनाते हैं?
    एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले (नमक, मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, अजवाइन) डाल दें.
    अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. पनीर में नमी होती है, इसलिए पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें और एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
    इसके बाद आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
    अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और हल्का सूखा आटा लगाकर इन्हें गोल रोटी की तरह बेल लें.
    तवा मीडियम गैस पर गर्म करें और बेली हुई रोटी को तवे पर डालें. जब एक तरफ हल्के निशान दिखने लगें तो इसे पलट दें.
    दूसरी तरफ थोड़ा घी या तेल लगाएं और फिर पलटकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
    अब आपका गरमागरम पनीर रोटी तैयार है. इसे दही, पुदीने की चटनी या आम के अचार के साथ परोसें. यह खाने में काफी और जायकेदार लगती है.

 

More From Author

दशकों का अंधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली

बाबू खेमानी पर बड़ी कार्रवाई: रेड में 5 महंगी कारें और करोड़ों की दौलत का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.