साई पल्लवी की हिंदी पर माफी से सोशल मीडिया में बवाल, कास्टिंग पर उठे सवाल

साउथ फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म 'एक दिन' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. लेकिन हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. लोग उनकी फिल्म रामायण में कास्टिंग तक पर सवाल उठाने लगे. जानिए आखिर क्या वजह रही.

बीते दिनों फिल्म 'एक दिन' के रिलीज से पहले इस कार्यक्रम में साई पल्लवी अपनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ मौजूद थीं, लेकिन जब उनके बोलने की बारी आई तो उन्होंने अपनी कमजोर हिंदी के लिए सरेआम माफी मांगी. एक्ट्रेस की इस ईमानदारी ने जहां कुछ लोगों का दिल जीता, वहीं दूसरी तरफ उनकी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस की चिंता बढ़ा दी है.

हिंदी बोलने में हुई दिक्कत
मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान साई पल्लवी ने बेहद विनम्रता के साथ स्टेज संभाला. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को पहले ही आगाह कर दिया कि उन्हें हिंदी बोलने में काफी परेशानी हो रही है और बातचीत के दौरान उनसे ग्रामेटिकल मिस्टेक हो सकती हैं. साई ने बड़ी मासूमियत से स्वीकार किया कि वे इस कार्यक्रम में हिंदी में बोलने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं.

एक्ट्रेस का कहना था कि अगर उन्हें पहले से अंदाजा होता कि वहां स्पीच देनी होगी, तो वे कम से कम कुछ तो सीखकर ही आतीं. उन्होंने मुस्कुराते हुए सबसे माफी मांगी और अपनी स्थिति साफ की.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जैसे ही साई पल्लवी का यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, फैंस और नेटिजन्स ने अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिए. वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने एक्ट्रेस की भाषा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई यूजर्स का मानना था कि अगर साई को हिंदी की इतनी बुनियादी समझ भी नहीं है, तो वे बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स को कैसे संभालेंगी? हालांकि, उनके चाहने वालों ने उनकी सादगी और सच बोलने के अंदाज की तारीफ भी की.

रामायण को लेकर लग रहा डर
साई पल्लवी की इस कमजोर हिंदी का सबसे ज्यादा असर उनकी आने वाली महागाथा 'रामायण' की चर्चाओं पर पड़ा है. फिल्म में वे सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसके संवाद काफी शुद्ध और प्रभावशाली होने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस अब कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं.

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली फिल्म के लिए कलाकार चुनते वक्त क्या भाषा का ध्यान नहीं रखा जाता? एक यूजर ने लिखा, 'नितेश तिवारी आखिर क्या सोच रहे थे जब उन्होंने सीता मां के रोल के लिए साई पल्लवी को कास्ट किया, जो ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पातीं? यार, यह तो बहुत ही खराब कास्टिंग है? वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि 'रामायण' में उनकी हिंदी डबिंग इतनी शानदार हो कि भाषा की यह कमी फिल्म के अनुभव को खराब न करे.

फिलहाल, साई पल्लवी का हिंदी को लेकर यह माफीनामा उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही काफी चर्चा का विषय बन गया है.

More From Author

‘हिंदू त्योहारों पर कर्फ्यू, ममता सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं’, CM योगी ने किया ममता पर तीखा हमला

सुप्रीम कोर्ट का फैसला—संबंध खत्म करना रेप नहीं, सहमति और विवाद अलग मुद्दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.