साधारण दाल से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल शाही दाल, जानें क्रिमी तड़के की ट्रिक

दाल को अक्सर एक साधारण डिश माना जाता है लेकिन जब बात दाल की महारानी की हो तो यह साधारण सी दाल एक शाही दावत में तब्दील हो जाती है. अगर आपके घर में बच्चे या बड़े दाल खाने में नखरे दिखाते हैं तो मशहूर शेफ रणवीर बरार की यह खास रेसिपी आपका नजरिया बदल देगी. इस दाल की खासियत इसकी मखमली ग्रेवी और वह खास तड़का है जो इसे आम दालों से आगे खड़ा करता है. रणवीर बरार की सीक्रेट ट्रिक्स के साथ तैयार यह दाल इतनी स्वादिष्ट होती है कि इसे चखने के बाद कोई भी दाल खाने से इनकार नहीं कर पाएगा.

सामग्री
क्रश्ड पेस्ट के लिए
1 इंच अदरक
3-4 लहसुन की कलियां
2 ताजी हरी मिर्च
½ tsp नमक

दाल पकाने के लिए
1 कप साबुत काला चना – भीगा हुआ
1 कप साबुत हरा मूंग – भीगा हुआ
1 कप चना दाल

मसाले के लिए
स्वादानुसार नमक
पानी
½ tsp हल्दी पाउडर
1 tsp देगी लाल मिर्च पाउडर
¼ tsp धनिया पाउडर
2 बड़े चम्मच मक्खन

तड़के के लिए
3 tbsp घी
2 लौंग
1 tsp जीरा
2 मीडियम प्याज – कटा हुआ
2 tsp अदरक-लहसुन पेस्ट (अदरक लहसुन का पेस्ट)
½ tsp हल्दी पाउडर
½ tsp देगी लाल मिर्च पाउडर
¼ tsp हींग
½ tsp धनिया पाउडर
2 मीडियम फ्रेश टमाटर प्यूरी
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच मक्खन
2 tbsp फ्रेश क्रीम (मलाई)

गार्निश के लिए
फ्रेश क्रीम (मलाई)
फ्रेश धनिया पत्ता

प्रोसेस
क्रश्ड पेस्ट के लिए
एक मोर्टार पेस्ट में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक डालें और उन्हें दरदरा क्रश करें.
आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें.

दाल पकाने के लिए
एक प्रेस कुकर में साबुत काले चने, साबुत हरे मूंग, चना दाल, क्रश्ड पेस्ट, नमक, पानी, हल्दी पाउडर, देगी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, मक्खन डालें और ढक्कन लगाकर मीडियम तेज आंच पर 3-4 सीटी दें.

तड़के के लिए
एक भारी तले वाले बर्तन में घी गरम करें और उसमें लौंग, जीरा डालकर चटकने दें और प्याज डालकर ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें.
अब लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें और प्याज के साथ हल्का भूरा होने तक भूनें.
फिर हल्दी पाउडर, देगी लाल मिर्च पाउडर, हींग, धनिया पाउडर डालें और खुशबू आने तक भूनें.
ताजी टमाटर प्यूरी, नमक डालें और तब तक पकाते रहें जब तक कि घी किनारों से न निकलने लगे.
पकी हुई दाल को कुकर से निकालें और दाल को मैश करके सब कुछ अच्छी तरह मिला लें.
अब ढक्कन लगा दें, आंच धीमी कर दें और 5-10 मिनट तक पकने दें, बीच-बीच में चलाते रहें.
ढक्कन हटाकर मक्खन, ताजी क्रीम डालें और एक बार उबाल आने दें और आंच बंद कर दें.
एक सर्विंग बाउल में गरमागरम परोसें और ताजी क्रीम और धनिया पत्ती से गार्निश करें.

More From Author

डोनाल्ड ट्रंप का बयान: ईरान के मामले को युद्ध नहीं कहूंगा, फिर खुद की सराहना की

ममता की 3 घंटे की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं का पहरा, टीएमसी के आरोप पर EC का जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.