मनी प्लांट लगाने की सही दिशा और फायदे: घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

 घर में पौधे लगाना सिर्फ सजावट नहीं होती है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति लाने का एक माध्यम माना जाता है. सही दिशा और सही पौधों का चयन आपके घर की ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकता है. ऐसे में अगर आप कम देखभाल वाला इनडोर पौधा ढूंढ रहे हैं, जो घर में ताजगी भी लाए, तो वास्तु के अनुसार मनी प्लांट एक बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ घर की हवा को बेहतर बनाता है, बल्कि आर्थिक सुख-समृद्धि लाने में भी मददगार माना जाता है. तो आइए जानते हैं इसे घर में लगाने की सही दिशा.

मनी प्लांट लगाने के वास्तु फायदे
1. धन और समृद्धि में वृद्धि
मनी प्लांट का सीधा संबंध आर्थिक उन्नति से जोड़ा जाता है. इसे घर या ऑफिस में लगाने से आय के स्रोत बढ़ने और धन संचय में मदद मिलने की मान्यता है.

2. सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह
यह पौधा घर के वातावरण में पॉजिटिव वाइब्स बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है, जिससे घर का माहौल शांत व सुखद रहता है.

3. रिश्तों में मधुरता
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट घर में आपसी संबंधों को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है.

4. आसान देखभाल (Low Maintenance)
यह पौधा कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त है.

मनी प्लांट रखने की सही दिशा
दक्षिण-पूर्व (South-East): मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा मानी जाती है दक्षिण पू्र्व. यह दिशा भगवान गणेश और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है, जो धन और सुख के कारक हैं.
पूर्व दिशा (East): मनी प्लांट यहां रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की के योग बनते हैं.

इस बात का भी रखें ध्यान
मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व (North-East) में नहीं रखना चाहिए.
पौधे की बेल ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए. मनी प्लांट की नीचे लटकती बेल को अशुभ माना जाता है.

मनी प्लांट से जुड़ी जरूरी सावधानियां
सूखा या पीला पौधा न रखें- यह आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है.
जमीन को न छुए- बेल का जमीन पर फैलना शुभ नहीं माना जाता है.
दूसरों से मनी प्लांट न लें- मान्यता है कि इससे धन का नुकसान हो सकता है.
नियमित देखभाल करें- पौधा जितना हरा-भरा होगा, उतना ही शुभ फल देगा.

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर की आर्थिक स्थिति, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है. सही दिशा और सही देखभाल के साथ यह पौधा न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपकी तरक्की और समृद्धि के रास्ते भी खोल सकता है.

More From Author

अमित शाह के बस्तर आगमन से पहले हाई अलर्ट, विजय शर्मा ने संभाली तैयारियों की कमान

बस्तर के खिलाड़ियों को बड़ा मंच, पहली आवासीय खेल अकादमी से बदलेगी तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.