अवधी सुल्तानी दाल की शाही रेसिपी: मलाईदार टेक्सचर और स्मोकी फ्लेवर से भरपूर लाजवाब स्वाद

 रोजाना एक जैसी दाल खाकर मन भर जाता है और तब कुछ नया और लाजवाब खाने का मन करता है. खासकर जब अचानक घर पर मेहमान आ जाते हैं और समझ नहीं आता है कि उनके लिए क्या खास बनाएं.उस समय आप अवधी सुल्तानी दाल जरूर ट्राई कर सकते हैं. इस दाल को एक बार खाने के बाद आप शादी-पार्टी में मिलने वाली दाल को भूल जाएंगे, इस दाल का शाही टेस्ट इसे यूपी की फेमस डिशेज में शुमार करती है.

लखनऊ की नवाबी रसोई से निकली यह दाल अपने मलाईदार टेक्सचर, हल्के मसालों और स्मोकी फ्लेवर के लिए जानी जाती है. अरहर दाल, दही, क्रीम और खास मसालों से तैयार होने वाली यह डिश रोटी, नान या जीरा राइस के साथ बेहद समा बांध देती है. भले ही इसे अवधी सुल्तानी दाल कहा जाता है, मगर इसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं.

आइए आपको इस अवधी दाल की सीक्रेट रेसिपी बताते हैं, जिसे एक बार खाते ही आपके घरवाले बार-बार इसकी डिमांड करने लगेंगे और पड़ोसन तो रेसिपी पूछने आ जाएगी.

अवधी सुल्तानी दाल बनाने के लिए लीजिए ये सामग्री
दाल के लिए
    1 कप अरहर (तूर) दाल
    1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    3-4 कप पानी
    नमक

मलाईदार मिक्सर के लिए
    3/4 कप दही
    1/4 कप फ्रेश क्रीम
    1/4 कप दूध

मसालों का मिक्सर
    छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
    1 छोटा चम्मच बड़ी इलायची पाउडर
    1 छोटा चम्मच लौंग पाउडर

तड़के के लिए
    1-2 बड़े चम्मच घी
    1/2 छोटा चम्मच जीरा
    7-8 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
    1 प्याज, बारीक कटा हुआ
    2 हरी मिर्च, चीरा लगी हुई
    1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

दम और स्मोक फ्लेवर के लिए
    1 पान का पत्ता
    जलती हुई दालचीनी का टुकड़ा या कोयला
    1 छोटा चम्मच घी

इस तरीके से बनाएं सुल्तानी दाल

  • सबसे पहले भीगी हुई अरहर दाल को कुकर में डालें. उसके ऊपर नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और पानी मिलाएं.चार से पांच सीटी आने तक दाल को अच्छी तरह पकाएं.जब दाल नरम हो जाए तो उसे हल्का सा मैश कर लें.
  • दूसरी तरफ एक बाउल में दही, क्रीम और दूध डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसमें इलायची और लौंग पाउडर वाला मसाले मिला दें.
  • पकी हुई दाल को धीमी आंच पर रखें और उसमें तैयार दही-क्रीम वाला मिक्सर डालें. इसको आप हल्के हाथ से लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं.
  • इसको करीब पांच से सात मिनट तक पकाएं, फिर तड़के के लिए एक पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा, लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • आखिर में लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत यह तड़का दाल में मिला दें. फिर दाल के बीच में पान का पत्ता रखें और उसके ऊपर स्मोकी फ्लेवर के लिए जलता हुआ दालचीनी का टुकड़ा रखें और ऊपर से थोड़ा घी डालें और तुरंत ढक्कन बंद कर दें.
  • आप चाहे तो कोयला भी रख सकते हैं, 5 मिनट तक दम दें. इससे दाल में शानदार धुएं की खुशबू आ जाएगी.

प्रो टिप्स
अगर आपको दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा दूध मिलाकर कंसिस्टेंसी एडजस्ट कर सकते हैं.
स्मोकी फ्लेवर के लिए दालचीनी के टुकड़े की जगह कोयले का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
ज्यादा शाही स्वाद के

More From Author

रागी खिचड़ी की आसान रेसिपी, स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

दूसरे वनडे में कुलदीप-यशस्वी की एंट्री संभव, प्लेइंग इलेवन में बदलाव की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.