World Cup 2026: अंग्रेज टीम वियाग्रा का लेगी सहारा? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

मियामी 
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में इंग्लैंड और मेजबान देशों में से एक मैक्सिको के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ फुटबॉल नहीं, बल्कि एक अनोखी वजह से भी चर्चा में आ गया है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इस मैच से पहले जरूरत पड़ने पर व‍ियाग्रा (Sildenafil) लेने की अनुमति दी गई है. पहली नजर में यह फैसला चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन इसके पीछे पूरी तरह मेडिकल वजह है। 

इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस टुखेल की टीम 4 जुलाई को मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टाडियो एज़्टेका (Estadio Azteca) में उतरेगी. यह स्टेडियम समुद्र तल से करीब 7,350 फीट (करीब 2,240 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है. इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन का लेवल कम होने के कारण खिलाड़ियों को जल्दी थकान, सांस लेने में परेशानी और एल्टीट्यूड जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

इसी चुनौती को देखते हुए इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को विकल्प दिया गया है कि अगर जरूरत महसूस हो तो वे व‍ियाग्रा (Sildenafil) का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह दवा आमतौर पर Erectile Dysfunction के इलाज के लिए दी जाती है, लेकिन यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को फैलाकर (Vasodilation) ब्लड फ्लो बेहतर करने में भी मदद करती है. इसी वजह से माना जाता है कि ऊंचाई वाले इलाकों में इससे शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने में कुछ राहत मिल सकती है। 

एस्टाडियो में मैक्सिको को हराना आसान नहीं
मैक्सिको के लिए एस्टाडियो एज्टेका हमेशा से मजबूत किला रहा है. मौजूदा वर्ल्ड कप में टीम ने अपने सभी चारों मैच जीते हैं. वहीं इस स्टेडियम पर मैक्सिको ने अब तक 89 मुकाबलों में सिर्फ दो हार झेली हैं. खास बात यह है कि यहां उसकी आखिरी हार 2013 में आई थी. यानी इंग्लैंड को सिर्फ मजबूत विपक्षी ही नहीं, बल्कि ऊंचाई और घरेलू माहौल जैसी चुनौतियों का भी सामना करना होगा. टीम नहीं चाहती कि किसी गैर-फुटबॉल कारण का असर मैच के नतीजे पर पड़े। 

राउंड ऑफ-32 में भी मुश्किल से मिली थी जीत
इंग्लैंड ने राउंड ऑफ-32 में डीआर कांगो को 2-1 से हराया था, लेकिन यह जीत आसान नहीं रही. कप्तान हैरी केन ने मैच के अंतिम पलों में दो गोल दागकर टीम को हार से बचाया था. इस वर्ल्ड कप में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं, ऐसे में इंग्लैंड को मैक्सिको के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 

क्या WADA ने Viagra पर प्रतिबंध लगाया है?
नहीं. World Anti-Doping Agency (WADA) ने  व‍ियाग्रा (Sildenafil) को प्रतिबंधित दवाओं की सूची में शामिल नहीं किया है. खिलाड़ी इवेंट के दौरान और उसके बाहर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. WADA ने इस दवा पर कई अध्ययन किए हैं. र‍िसर्च में पाया गया कि समुद्र तल या सामान्य ऊंचाई पर इससे प्रदर्शन में कोई बड़ा या अनुचित फायदा नहीं मिलता. इसी वजह से यह एंटी-डोपिंग नियमों के तहत पूरी तरह वैध दवा मानी जाती है। 

 

More From Author

छत्तीसगढ़ के 11 हजार दिव्यांगजनों को मिलेगा स्वरोजगार ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य

समलैंगिक संबंध का झांसा, फिर ब्लैकमेल! मथुरा पुलिस ने पकड़ा शातिर गैंग, शर्म के कारण चुप रहते थे पीड़ित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.