खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन

रायपुर

छत्तीसगढ़ में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन 28 जुलाई को किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड-बाइ-मेरियट होटल में आयोजित कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना के रोडमैप पर मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय भी शाम के सत्र में शामिल होंगे। वे इस दौरान इस साल छत्तीसगढ़ में हुए प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव सवेरे 11 बजे कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे।

28 जुलाई को दिनभर चलने वाले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के अलग-अलग 7 सत्रों में विशेषज्ञ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, क्षमता विकास, स्पोर्ट्स साइंस, उच्च स्तर पर भागीदारी, खेल के लिए बेहतर माहौल व सुविधाएं तैयार करने और खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने जैसे विविध विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। कॉन्क्लेव के समापन सत्र में सभी सत्रों में हुई चर्चा के निष्कर्ष साझा किए जाएंगे। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए इन निष्कर्षों को अमल में लाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में 'लीडरशिप, खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान' विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस दौरान राज्य की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सु संजू देवी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सु किरण पिस्दा, तैराक सु अनुष्का भगत और एथलीट  लकी मरकाम उप मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे।

इन विषयों पर होगा मंथन

कॉन्क्लेव में भागीदारी कर रहे खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, खेल विज्ञानी और नामचीन खिलाड़ी लीडरशिप, खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान (Leadership, Sports Promotion & Talent Identification), विजन 2036 : भारत के अगले ओलंपिक चैंपियनों की तैयारी (Vision 2036 : Preparing India’s Next Generation of Olympic Champions), खेलों के विकास के संभावित मार्ग (Possible Pathways in Sports Development), खेलों के विकास में खेल महासंघों एवं संघों की भूमिका (Role of Sports Federations & Associations in Development of Sports), चोट से उत्कृष्टता तक : खेल विज्ञान की भूमिका (From Injury to Excellence : The Role of Sports Science in Recovery and Performance), खेल अधोसंरचना, अकादमियों एवं ओलंपिक विज़न में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP for Sports Infrastructure, Academies & Olympic Vision), खेलो इंडिया मिशन : एक खेल राष्ट्र का निर्माण (Khelo India Mission : Building a Sporting Nation) तथा छत्तीसगढ़ की पदक रणनीति एवं राज्य खेल नीति (Medal Strategy for Chhattisgarh & State Sports Policy) पर चर्चा करेंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में ये होंगे शामिल

कॉन्क्लेव के अलग-अलग सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में ओलंपियन  जिन्सन जॉनसन, प्रख्यात शिक्षाविद एवं खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव  विक्रम सिसोदिया, हाई परफॉर्मेंस एनॉलिस्ट  रोनक कोठारी, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन और खेलो इंडिया के उप महानिदेशक  मयंक वास्तव अपने विचार साझा करेंगे।

More From Author

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को विश्वस्तरीय संरक्षण एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित

जेई-एईएस को लेकर अलर्ट हुई योगी सरकार, प्रभावित हर गांव तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.