Pakistan Terror Link: बर्धमान से जैश का संदिग्ध पकड़ा गया, शुभेंदु अधिकारी से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा

 कोलकाता

पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से कथित संबंध रखने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हमीम मंडल के रूप में हुई है, जो हावड़ा जिले का रहने वाला है. उसे शुक्रवार सुबह पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर स्थित एक निजी टाउनशिप से पकड़ा गया। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमीम पिछले चार से पांच दिनों से एजेंसियों की निगरानी में था, जबकि बर्दवान में रहने के दौरान महीनों से उस पर नजर रखी जा रही थी. उसके पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें पाकिस्तान के कुछ संपर्कों से बातचीत के सबूत मिले हैं। 

पुलिस के अनुसार, निगरानी के दौरान हमीम को राज्य के कई इलाकों में आते जाते देखा गया था. उसके फोन की जांच में कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका शहजाद भट्टी गैंग से भी कोई संबंध है या नहीं।  

सूत्रों का कहना है कि हमीम को जल्द ही पूर्वी बर्धमान की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए उसे कोलकाता लाया जाएगा। 

जांच में सामने आया है कि हमीम पहले हावड़ा के पिलखाना इलाके में रहता था और वहां दर्जी का काम करता था. वह वर्दियां सिलने के काम से जुड़ा था. पिलखाना के कुछ हिस्सों में हाल ही में बेदखली का नोटिस जारी होने के बाद वह वहां से बर्धमान चला गया था। 

पुलिस को शक है कि हमीम बंगाल के बड़े राजनीतिक नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के काम में भी शामिल हो सकता है, जिसमें राज्य की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं. फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि उसके तार और किन लोगों से जुड़े हैं। 

More From Author

राजस्थान की 59 हजार भर्तियों पर हाई लेवल समीक्षा, मुख्य सचिव ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

Bhopal Electric Bus: राजधानी की सड़कों पर दौड़ीं AC ई-बसें, दिव्यांगों के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट समेत कई आधुनिक सुविधाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.