झांसी मंडल से 52 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, एनईएफटी के माध्यम से ₹19.53 करोड़ का सेटलमेंट भुगतान

झांसी

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल से दिनांक 31 जुलाई 2026 को विभिन्न विभागों के 52 रेल कर्मचारी अपनी दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मंडल कार्यालय में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभों का कुल ₹19 करोड़ 53 लाख का भुगतान एनईएफटी (NEFT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में किया गया। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को उनके भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र तथा पीपीओ (Pension Payment Order) भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा रेलवे की प्रगति एवं यात्रियों की सेवा में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण ही भारतीय रेल की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  राजेश कुमार शर्मा तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक  रवि कुमार सविता भी उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति संबंधी औपचारिकताओं एवं लाभों की जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

झांसी मंडल कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके सेवानिवृत्ति लाभों के समयबद्ध एवं पारदर्शी भुगतान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है, जिससे कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के पश्चात आर्थिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हो सके।

More From Author

राशन घोटाले पर सरकार सख्त, लाखों अपात्र लाभार्थियों के कार्ड होंगे निरस्त

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे OTT रिलीज: जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.