Donald Trump के बयान का बाजार पर असर, सेंसेक्स में 700 अंकों की जोरदार छलांग

मुंबई 
शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत तूफानी तेजी के साथ हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 700 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर खुला और अगले ही पल 78,800 का स्तर पार कर गया. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी सेंसेक्स की तरह ही अपने पिछले बंद के मुकाबले ताबड़तोड़ तेजी लेकर खुलते ही 24,500 के पार निकल गया. शेयर मार्केट में ये गदर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर लिए गए बड़े फैसले के बाद देखने को मिला है। 

सेंसेक्स-निफ्टी की धांसू शुरुआत 
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत की बात करें, तो BSE Sensex अपने पिछले शुक्रवार के बंद 78,094 की तुलना में 789 अंकों की तगड़ी उछाल के साथ 78,883 पर खुला और फिर अगले ही पल 78,895 के लेवल पर जा पहुंचा. वहीं दूसरी ओर NSE Nifty इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 24,383 की तुलना में जोरदार तेजी लेकर 24,572 के स्तर पर ट्रेड शुरू किया। 

लार्जकैप से स्मॉलकैप तक बमबम
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के बीच सबसे ज्यादा उछाल के साथ ओपनिंग करने वाले स्टॉक्स पर नजर डालें, तो बीएसई लार्जकैप में शामिल Bajaj Finance Share (3%), Indigo Share (2.90%), Bajaj Finserv Share (2.70%), ITC Share (2%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ashok Leyland Share (2.95%), Paytm Share (1.95%), Suzlon Share (1.90%) की तेजी लेकर ट्रेड करते दिखे. स्मॉलकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो Radington Share (4.90%), GEShip Share (4.20%) और Reliance Power Share (3.90%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे। 

बाजार में तेजी का ट्रंप कनेक्शन
Stock Market Rally के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बड़ा कनेक्शन है. दरअसल, ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत फिर से दिए हैं. Donald Trump ने एयर फोर्स वन में बोलते हुए कहा कि तेहरान के साथ बातचीत सोमवार दोपहर से शुरू होने वाली है, हालांकि उन्होंने समझौते तक पहुंचने की कोई समयसीमा (US Iran War Talk Deadline) नहीं बताई है। 

ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज  स्ट्रेट और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर तनाव अभी भी अनसुलझा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद आगे की जान-माल की हानि न हो इसके लिए कूटनीति ही बेहतर विकल्प है। 

कच्चा तेल धड़ाम, तो बाजार उछला
इधर ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर ये बयान दिया और उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आ गई. खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत (Brent Crude Oil Price) 4.80 फीसदी से ज्यादा गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रही थी. इसके अलावा WTI Crude Oil Price 5.30 फीसदी फिसलकर 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था. तेल सस्ता होने से महंगाई का जोखिम कम हुआ है और इसका असर शेयर मार्केट निवेशकों के सेंटीमेंट पर भी देखने को मिला है। 

More From Author

योगी सरकार ने की कांवड़ियों के स्वागत की भव्य तैयारी, चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजाम

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम सितंबर में भारत दौरे पर, राजकोट और अहमदाबाद में मुकाबले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.