लाहौर-ढाका में तिरंगा फहराने का संकल्प! रामेश्वर शर्मा के बयान से गरमाई तिरंगा यात्रा, CM मोहन भी हुए शामिल

भोपाल

32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकली। कोलार से संत नगर तक निकली यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। इसमें देशभक्ति के साथ अखंड भारत, युवाओं की भूमिका और नशामुक्ति का संदेश दिया गया।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान ने अपने पुराने हिस्सों लाहौर, ढाका और कराची को नहीं भुलाया है। उन्होंने कहा, “आज नहीं तो कल का सूरज वहीं उगेगा और लाहौर-ढाका में तिरंगा फहराकर वंदे मातरम् गाएंगे।” उन्होंने युवाओं से संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति सजग रहने की अपील की।

सीएम बोले- भारत दुश्मन के घर में घुसकर कार्रवाई करने में सक्षम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत अब इतना मजबूत हो चुका है कि वह अपने दुश्मनों से निपटने के लिए उनकी सीमा में जाकर कार्रवाई करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत ने भी दुश्मन के इलाके में जाकर कार्रवाई करने का दम दिखाया है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ से ऐसा लग रहा है, जैसे पूरा भोपाल सड़कों पर उतर आया हो। युवा शक्ति तिरंगे के साथ देश के मान-सम्मान और स्वाभिमान को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

सीएम ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने विभाजन के दर्द का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय लाखों लोग विस्थापित हुए और करोड़ों लोगों को अपना सब कुछ छोड़ना पड़ा। आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं।

उन्होंने कहा, “जिन्होंने बंटवारे के समय अलग देश बनाया था, आज उनके यहां आटे के लाले पड़े हैं। दूसरी ओर भारत लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है।”

2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी
सीएम ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में है और मध्यप्रदेश भी युवा आबादी वाला राज्य है। सरकार युवा, महिला, किसान और गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि युवा अपनी क्षमता के साथ प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जा सकें।

रामेश्वर बोले- युवाओं में क्रांतिकारियों जैसा जज्बा हो
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं में खुदीराम बोस, अशफाक उल्ला खान, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे और भगत सिंह जैसा जज्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन क्रांतिकारियों ने अपने बलिदान से आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारत की जवानी नशामुक्त होनी चाहिए। तिरंगा यात्रा के सेल्फी पॉइंट पर भी ‘Gen-Z Against Addiction’ और ‘नशा मुक्त युवा’ का संदेश दिया गया।

32 किमी रूट पर तिरंगों का सैलाब
‘कर्मश्री’ की तिरंगा यात्रा कोलार सिक्स लेन स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से शुरू होकर संत नगर के भैंसाखेड़ी मंडी तक पहुंची। आयोजकों के मुताबिक, करीब 32 किमी लंबे रूट पर एक लाख नागरिक शामिल हुए। यात्रा के लिए करीब 50 हजार वाहनों का पंजीयन हुआ था। मार्ग पर 1100 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए।

More From Author

आजम खान को गृह मंत्री बनाने के दावे पर राजभर का तंज- ‘एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा, मंत्री कैसे बनेगा?’

छत्तीसगढ़ में कृषि केंद्रों पर कार्रवाई, जांच में मिली गड़बड़ी; 20 केंद्रों को नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.