मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियां हमारे घर-आंगन की रौनक हैं। बहन-बेटियों का मान-सम्मान और इनका आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तो साल में एक बार आता है, लेकिन हमारी सरकार हर महीने बहनों से उनकी रक्षा का वादा पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी लाड़ली बहनों को हर महीने सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि शारदा मां के आशीर्वाद से मैहर अद्भुत स्थान है। बुंदेलखंड की वीरता के प्रतीक आल्हा-ऊदल मां शारदा के अनन्य भक्त हैं। हमारी भारतीय संस्कृति में उदारता और रिश्तों का सम्मान करने की परम्परा है। हम वसुधैव कुटुम्बकम के भाव से पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। हमने आज ही मैहर से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को नैहर की नेग (राज्य सरकार का उपहार) दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मैहर में हुए राज्यस्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में मां शारदा भवानी के दर्शन किए। इसके बाद इसी जिले की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सु अनन्या अवधिया और सु उन्नति पांडे के साथ प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किश्त और रक्षाबंधन के विशेष शगुन के 250 रुपए (कुल 1750 रुपए) के रूप में 2 हजार 148 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से बैंक खातों में अंतरित किये। उल्लेखनीय है कि जून 2023 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत से अगस्त 2026 तक 39 किश्तों में लाड़ली बहनों के खातों में 63 हज़ार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के कार्यकाल में भारतीय सेना बहनों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए सशक्त बनी है। रक्षाबंधन का धागा भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। राज्य सरकार बहनों के सम्मान से कभी समझौता नहीं करती है। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर माह बहनों का राशि भेजी जा रही है। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों का आशीर्वाद सरकार को मिल रहा है। हर साल रक्षाबंधन से पहले बहनों को 250 रुपए का शगुन भी भेजा जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर जिले में लगभग 256 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर के उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले की विकास गतिविधियों और कार्यक्रमों तथा योजनाओं की उपलब्धि पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी बहनें अपने जीवन में माता-पिता के घर को संवारती हैं और विवाह के बाद पूरे ससुराल की जिम्मेदारी अपने ऊपर उठा लेती हैं। बहनों का यह त्याग वंदनीय है। भारतीय संस्कृति में मां-बेटियां परिवारों की धुरी हैं। माताएं अपनी चिंता नहीं कर पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं। राज्य सरकार ने अगले 5 साल तक लाड़ली बहनों को राशि देने का निर्णय कैबिनेट में लिया है। अगले 5 वर्ष में 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि बहनों को मिलेगी। लाड़ली बहना योजना की राशि परिवार की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। राज्य सरकार बहनों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। हमारी बहनें स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। रोजगार परक उद्योगों में काम करने पर बहनों को वेतन में पाँच हजार रुपए अलग से लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने महाकाल के महाकाल लोक के बाद प्रदेशभर में देवस्थानों के विकास का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में राम वन गमन पथ, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की धारा को अविरल रखने और विकास कार्यों के लिए 3 हजार करोड़ के कार्य मंजूर किए गए हैं। मैहर में 9 करोड़ रुपए की लागत से मां शारदा लोक निर्माण के पहले चरण का भूमि-पूजन आज हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। राज्य सरकार ने 19 धार्मिक स्थानों पर शराब दुकानें बंद की हैं। भावी पीढ़ियों को नशे से बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नशे से पीढ़ियां बर्बाद हो जाती हैं। परिवार के सदस्य बच्चों को नशे से दूर रखने और उनके बेहतर भविष्य के लिए बच्चों से संवाद हमेशा बनाए रखें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष में लगातार सिंचाई का रकबा बढ़ा रही है। विंध्य क्षेत्र को किसानों को बरगी नहर के पानी का लाभ मिलेगा। किसानों को रात के साथ दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए गौपालन और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए संकल्प पारित किया है।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं :-

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर जिले में चल रहे विकास कार्यों को और भी गति देते हुए घोषणा करते हुए कहा कि –

  •     मैहर जिले के बदेरा पहाड़ में 132 केवीए का सब स्टेशन बनाया जायेगा।
  •     मैहर में 25 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक स्टेडियम बनाया जायेगा।
  •     लिलजी जलाशय का 50 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा।
  •     मैहर में एक बड़ा सर्व सुविधायुक्त अस्पताल बनाया जाएगा।
  •     मैहर में 5000 गौवंश क्षमता की बड़ी गौशाला बनेगी।
  •     घुनवारा में आईटीआई संस्थान बनेगा, स्कूल का उन्नयन किया जाएगा।
  •     लाड़ली बहना सम्मेलन में आईं आल्हा गायकों की सभी समितियों को 25-25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में 48 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से सांदीपनि विद्यालय, 7 करोड़ 58 लाख की लागत से ताला में शासकीय महाविद्यालय भवन, 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से अमरपाटन में 30 सीटर बालक छात्रावास तथा आवास का लोकार्पण किया। इस क्रम में 21 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बठिया-चोरहटा, बंधी बैरागल, खमरिया-पनिहा-कुशमी-झुकेही और ग्राम पंचायत जमताल में सड़क निर्माण कार्यों तथा 19 करोड़ से अधिक की लागत से जनपद पंचायत मैहर, अमरपाटन और रामनगर में जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े 1 हजार 69 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से पुलिस कंट्रोल रूम, 1 करोड़ 47 लाख की लागत से जूरा में नवीन शासकीय हाईस्कूल भवन और 59 लाख रुपये की लागत से परशुराम धर्मशाला भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 151 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत लगभग 54 करोड़ रुपए की लागत से मैहर में धनवाही माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन शामिल है, इससे 3500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 41 करोड़ की लागत से रामनगर में सांदीपनि विद्यालय और लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से शारदा माता लोक के प्रथम चरण के विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री मती राधा सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मैहर को बड़े विकास कार्यों की सौगात मिली है। मां शारदा लोक निर्माण के पहले चरण के कामों का भूमिपूजन भी आज हो गया है। माई की कृपा से मैहर जिले का तेजी से विकास हो रहा है।

क्षेत्रीय सांसद  गणेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत में पहली बार जनसमस्या निवारण के लिए हर शुक्रवार को जन विश्वास अभियान के अंतर्गत लोगों की समस्याओं को दूर करने की पहल की है। रक्षाबंधन से पहले मां शारदा देवी के दरबार से प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1750 रुपए की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बरगी नहर का कार्य तेजी से पूरा हुआ। इससे मैहर सहित विंध्य क्षेत्र को लाभ मिलेगा। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां शारदा देवी लोक के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। मैहर को आज 250 करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि बाणसागर में इंडियन नेवी ने ट्रेनिंग सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। इन सभी प्रयासों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने मांग रखी कि टाइगर कॉरिडोर में मैहर और सतना जिले को भी शामिल किया जाए।

मैहर विधायक  कांत चतुर्वेदी ने कहा कि मैहर नया जिला बना है। यहां शहर के बाहर रिंग रोड, अस्पताल, महाविद्यालय और ओलिंपिक स्तर का स्टेडियम बनाए जाने की आवश्यकता है। मैहर में 20 साल से विकास की गति रुकी हुई थी, लेकिन अब यह जिला तेजी से तरक्की कर रहा है।

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री  प्रतिमा बागरी, पूर्व मंत्री  रामखेलावन पटेल, विधायक  विक्रम सिंह, विधायक  सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष  रामखेलावन सिंह कोल, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  विकास यादव, समाजसेवी मती नंदिता पाठक, जिलाध्यक्ष  कमलेश सोहाने सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।

 

More From Author

मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ

शहरी निकाय चुनावों के बीच राजस्थान में 21 RAS अफसर बदले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.