भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश, ट्रंप ने दिए बड़े संकेत

नई दिल्ली
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कई महीनों से दोनों देशों के बीच बातचीज जारी है. अब इस व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते के काफी करीब हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह व्यापार समझौता पहले हुए समझौतों से काफी अलग होगा। 

मंगलवार को ट्रंप ने पत्रकारों से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की. उन्होंने साफ कहा कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं. उन्होंने कहा, 'वे समझौता करना चाहते हैं. हम भी समझौता करने जा रहे हैं. हम काफी करीब हैं.' हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि यह समझौता पहले किए गए समझौतों से काफी अलग तरह का होगा। 

ट्रंप का यह बयान ऐया समय में आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और आपसी संबंधों पर मजबूती से चर्चा हुई है. बता दें, इसी महीने की शुरुआत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात की थी। 

दरअसल, भारत और अमेरिका ने इसी साल फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा तैयार करने का ऐलान किया था. हालांकि, अमेरिका के टैरिफ ढांचे में बदलाव के बाद समझौते को लेकर दोबारा बातचीत शुरू हुई। 

अब ट्रंप के हालिया बयान के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं. वहीं, कांग्रेस ट्रंप के इस बयान के बाद हमलावर है. कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया है कि व्यापार समझौते को लेकर भारत की ओर से कोई बयान क्यों नहीं दिया जा रहा। 

More From Author

नरी गांव के राम रतन सिंह का कमाल, एशियन पैरा गेम्स में डिस्कस थ्रो में हासिल किया रजत पदक

Jio IPO में निवेशकों की ताबड़तोड़ बोली, QIB कैटेगरी में 3.25 गुना सब्सक्रिप्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.