खेत बचाओ अभियान- ग्राम मुरता में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

खेत बचाओ अभियान- ग्राम मुरता में कृषक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर,
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान-रबी 2026 के अंतर्गत सोमवार को जिला बेमेतरा के नवागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरता में कृषक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 37 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

        कार्यक्रम में संस्थान वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार वाशनिक एवं डॉ. आशीष मराठे ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों का संतुलित एवं आवश्यकता आधारित उपयोग करने, मृदा की उर्वरता बनाए रखने तथा फसल उत्पादन में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

       कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों एवं किसानों के बीच संवादात्मक परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों पर चर्चा की। वैज्ञानिकों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए स्थानीय कृषि परिस्थितियों के अनुरूप टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन तथा मृदा एवं जल संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। ग्राम पंचायत मुरता के सरपंच श्री बुधारू गेण्डले की उपस्थिति एवं सहभागिता से कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर प्रोत्साहन मिला।

      इस अभियान का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ते हुए मृदा स्वास्थ्य में सुधार, उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जलवायु अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है। संस्थान द्वारा खेत बचाओ अभियान, रबी 2026 के अंतर्गत किसानों तक वैज्ञानिक जानकारी एवं उपयोगी कृषि तकनीकों का प्रसार निरंतर किया जा रहा है।

More From Author

आबकारी ने मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा

कांकेर में 137 उचित मूल्य दुकानों की बदलेगी तस्वीर, नए भवनों का प्रस्ताव तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.