पेराई सत्र 2026-27 शुरू, यूपी की 9 चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू

पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ, प्रदेश की 09 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

प्रदेश में गन्ना खरीद एवं आपूर्ति के लिए 33 चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इंडेंट

प्रदेश की 09 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

चीनी मिलों के संचालन से किसानों को गेहूं की समय से बोआई हेतु खेत होगा खाली

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश की 33 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इंडेंट जारी कर दिया है।

गन्ना विकास विभाग ने बताया कि प्रदेश की 09 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, इनमें सहकारी क्षेत्र की 01, निजी क्षेत्र की 08 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 03 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 01, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 02, लखनऊ परिक्षेत्र की 03 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य चीनी मिलों द्वारा अपना पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गई हैं और 24 चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया गया है, जिनका दीपावली से पूर्व शुरू होना प्रस्तावित है। अन्य चीनी मिलें अपना पेराई सत्र दीपावली त्योहार के पश्चात शुरू करेगीं।

    विभाग ने सभी चीनी मिलों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपने-अपने आवंटित क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुए समय से संचालन सुनिश्चित करे।

More From Author

धनतेरस पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

योगी सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक सीधे पहुंचा, पारदर्शिता से मिली रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.