महंगे हेयर स्पा पर खर्च करने की जरूरत नहीं, दही में मिलाएं ये 6 चीजें

नई दिल्ली
आजकल बालों को सिल्की, सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए लोग महंगे हेयर स्पा पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर मौजूद साधारण चीजों से भी बालों की सेहत को सुधारा जा सकता है?

जी हां, हमारी रसोई में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो बालों को गहराई से पोषण देती हैं और बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल के बालों को मुलायम, मजबूत और शाइनी बनाती हैं। इन्हीं में से एक है दही। दही के साथ कुछ खास चीजों को मिलाकर बालों में लगाने से बालों में चमक आती है और वो मुलायम बनते हैं। आइए जानें दही के साथ कौन-सी चीजें मिलाकर बालों में लगाएं?

दही से बालों को कैसे बनाएं सॉफ्ट और शाइनी?
    दही और शहद- दही में शहद मिलाकर लगाने से बालों को डीप मॉइश्चर मिलता है। यह ड्राई और रफ बालों को सॉफ्ट बनाता है और नेचुरल शाइन देता है।
    दही और नारियल तेल- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा फ्रिजी हैं, तो दही में नारियल तेल मिलाकर लगाएं। यह बालों को स्मूद करता है और जड़ों को मजबूत बनाता है।
    दही और एलोवेरा जेल- एलोवेरा के साथ दही लगाने से स्कैल्प ठंडा रहता है और डैंड्रफ कम होता है। यह हेयर ग्रोथ को भी सपोर्ट करता है।
    दही और अंडा- प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं। दही में अंडा मिलाकर लगाने से बालों को भरपूर प्रोटीन मिलता है, जिससे बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं।
    दही और मेथी पाउडर- मेथी बालों के झड़ने को कम करती है। दही के साथ मिलाकर लगाने से हेयर फॉल कंट्रोल होता है और बाल घने दिखते हैं।
    दही और नींबू रस- अगर स्कैल्प ऑयली है, तो दही में थोड़ा नींबू मिलाकर लगाएं। यह एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है और स्कैल्प को फ्रेश रखता है। दही एक सस्ता, आसान और बेहद असरदार घरेलू उपाय है, जो बालों को अंदर से पोषण देकर उन्हें हेल्दी, सिल्की और शाइनी बनाता है।

लगाने का सही तरीका
इनमें से किसी भी कॉम्बीनेशन को बनाकर बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं। 30-40 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से वॉश करें। हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।

 

More From Author

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे

18 साल के युवाओं के लिए वोटर बनने का मौका, यूपी में बीएलओ लगाएंगे विशेष शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.