योगी सरकार में वनटांगिया और मुसहर परिवारों की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव

योगी सरकार में बदली वनटांगिया और मुसहर परिवारों की तकदीर

ब्रिटिश काल से उपेक्षित रहे सात हजार वनटांगिया और घोर अभाव में जीवनयापन करने वाले 30 हजार मुसहर परिवार बने आत्मनिर्भर

बिजली, पानी, पक्के मकान और राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित थे ये परिवार 

राजस्व ग्राम की मान्यता न मिलने से नागरिक और भूमि अधिकारों की बनी हुई थीं चुनौतियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आजीविका मिशन बना सामाजिक बदलाव का वाहक, स्वरोजगार और वित्तीय साक्षरता से संवर रही जिंदगी

वंचित समुदाय के पारंपरिक कौशल को मिली व्यावसायिक पहचान और उत्पादों को ब्रांड के रूप में किया जा रहा स्थापित

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे वनटांगिया और मुसहर समुदाय के जीवन में अब बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है। ब्रिटिश काल से उपेक्षा का दंश झेलते आए सात हजार से अधिक वनटांगिया परिवारों और घोर अभाव में जीवनयापन करने वाले करीब 30 हजार मुसहर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार की पहल से बड़ा बदलाव लाया गया है। कभी ये परिवार बिजली, पानी, पक्के मकान और राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित थे। इनके गांवों को राजस्व ग्राम की मान्यता नहीं मिलने के कारण नागरिक और भूमि अधिकारों से जुड़ी अनेक चुनौतियां भी बनी हुई थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन समुदायों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम किया गया है।

बुनियादी सुविधाओं से वंचित बस्तियों तक पहुंचा विकास

जिन बस्तियों में कभी बिजली, पेयजल, पक्के मकान और राशन कार्ड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं, वहां अब इन बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम हुआ है। राजस्व ग्राम की मान्यता के अभाव में लंबे समय से नागरिक और भूमि अधिकारों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे परिवारों को भी सरकारी व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इससे इन समुदायों के जीवन में केवल सुविधाओं का विस्तार ही नहीं हुआ, बल्कि सामाजिक पहचान और सम्मान के साथ जीवनयापन के अवसर भी बढ़े हैं।

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की नई राह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इन समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम बन रहा है। सरकार का प्रयास है कि वर्षों तक हाशिये पर रहे इन परिवारों को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें स्वरोजगार, कौशल विकास और बाजार से जोड़कर सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

इन समुदायों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी के अवसर दिए जा रहे हैं। वित्तीय साक्षरता, स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे महिलाएं परिवार की आय बढ़ाने के साथ आर्थिक फैसलों में भी अपनी भूमिका मजबूत कर रही हैं।

पहले फाइलों तक सीमित रहने वाली योजनाएं पहुंचीं धरातल पर

योगी सरकार की पहल से उन बस्तियों में भी बदलाव की बयार पहुंची है, जहां कभी बुनियादी सुविधाओं का पहुंचना तक मुश्किल था। आजीविका मिशन के माध्यम से इन परिवारों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनकी क्षमता और कौशल को विकसित करने पर ध्यान दिया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि इन समुदायों की पारंपरिक कला और स्थानीय संसाधनों को आजीविका का मजबूत आधार बनाया जाए।

पारंपरिक हुनर को मिलेगी व्यावसायिक पहचान : अरुण कुमार

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि योगी सरकार की पहल से वंचित समुदायों के पारंपरिक कौशल को व्यावसायिक पहचान देने और उनके उत्पादों को ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य इन समुदायों के हुनर को बाजार की मांग से जोड़ना और उनके उत्पादों के लिए बेहतर अवसर तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन के माध्यम से इन परिवारों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनकी क्षमता और कौशल को विकसित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उत्पादों की गुणवत्ता, पहचान और बाजार तक पहुंच बढ़ने से इनके लिए आय के नए रास्ते खुल रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ सामाजिक सम्मान की राह

वनटांगिया और मुसहर समुदाय के परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। आजीविका मिशन के जरिए महिलाओं को संगठित कर उन्हें अपनी क्षमताओं के अनुरूप काम करने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

योगी सरकार का लक्ष्य है कि विकास की दौड़ में पीछे छूटे इन समुदायों को बुनियादी सुविधाओं, आजीविका, वित्तीय जागरूकता और बाजार से जोड़कर स्थायी आर्थिक मजबूती प्रदान की जाए। इससे न केवल परिवारों की आय में वृद्धि का रास्ता खुलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहतर भविष्य की नींव तैयार होगी।

More From Author

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे गंगा घाट

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.