धान खरीदी में रकबा संबंधी शिकायतों का कलेक्टर स्वयं जांच कर करें त्वरित निराकरण : मुख्यमंत्री

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रमुख शासकीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  साय ने प्रदेश में जारी धान खरीदी के दौरान किसानों से प्राप्त रकबा कम होने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी कलेक्टरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें प्राप्त होने पर कलेक्टर स्वयं जांच कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अंतर्गत सिटी गैस वितरण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक गैस पहुंचाने के कार्यों में तेजी लाई जाए। रायपुर और बिलासपुर सहित कई जिलों में इस दिशा में सराहनीय कार्य हो रहा है, जबकि कुछ जिलों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कम प्रगति वाले जिलों के कलेक्टरों को योजना के क्रियान्वयन में विशेष रुचि लेने और कार्यों को गंभीरता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि एलपीजी की तुलना में पीएनजी की किफायत, सुरक्षा एवं उपयोगिता संबंधी लाभों से आम नागरिकों को अवगत कराया जाए। उन्होंने जनजातीय छात्रावासों, विद्यालयों के लिए संचालित सामुदायिक रसोईघरों, सर्किट हाउस सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों में भी पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही।

जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, ठेकेदारों का समय पर सुनिश्चित करें भुगतान

मुख्यमंत्री  साय ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि घर-घर नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की यह अत्यंत महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजना है। सभी कलेक्टर इस योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों में तेजी लाएं तथा मासिक समीक्षा कर समयबद्ध ढंग से लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन ठेकेदारों ने कार्य पूर्ण कर लिया है, उनका भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। बेहतर कार्य करने वाले ठेकेदारों को प्रोत्साहित करें तथा कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने मिशन अमृत 2.0 की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में संचालित जल प्रदाय योजनाओं एवं सीवेज परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली और कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश बंसल ने विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

विकास परियोजनाओं से संबंधित लंबित वन स्वीकृतियों का शीघ्र करें निराकरण

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वन स्वीकृति से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व लंबित कार्रवाई पूर्ण करने तथा आवश्यक प्रस्ताव राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को प्रेषित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

औद्योगिक सुधारों के प्रभाव का करें मूल्यांकन, उद्यमियों तक पहुंचाएं सुधारों का लाभ

उद्योग विभाग के सचिव  रजत कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए 700 सुधारों को शामिल किया गया है, जिनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी 25 विभागों को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को इन सुधारों के लाभों एवं प्रभावों की जानकारी दी जाए। साथ ही इन सुधारों से प्राप्त परिणामों का भी नियमित मूल्यांकन किया जाए, ताकि प्रदेश में उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके।

सेवा सेतु और सीएम हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें

मुख्यमंत्री  साय ने सेवा सेतु एवं सीएम हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि नागरिकों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। नागरिकों को घर बैठे शासकीय सेवाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का सुगमता से निराकरण हो, इसके लिए इन व्यवस्थाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।

समय-सीमा की बैठकों में शामिल हों सभी महत्वपूर्ण योजनाएं

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि जिन जिलों में योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वहां के कलेक्टर अपने जिले की स्थिति की समीक्षा करें। सभी महत्वपूर्ण मिशनों एवं योजनाओं को समय-सीमा (टीएल) की बैठकों में शामिल कर उनकी नियमित समीक्षा करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता बरतें और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ इन कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंच सके।

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव  विकासशील, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव मती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

अंबिकापुर के उदयपुर जंगल में 17 हाथियों के झुंड में शामिल हुआ कबरा हाथी, प्रशिक्षित हाथियों संग लौटी वन टीम

मध्य प्रदेश में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, भोपाल, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.