टैरिफ विवाद के बीच भारत के लिए पॉजिटिव संकेत, ट्रंप की रणनीति में छिपा बड़ा मौका

नई दिल्ली

ट्रंप टैर‍िफ पर खबरों की हेडलाइंस देखकर अगर आप भी परेशान हो रहे हों, तो रुक‍िये. इन हेडलाइंस पर मत जाइए, क्‍योंक‍ि जो बातें अब न‍िकलकर सामने आ रही हैं, वो साफ बता रहीं क‍ि ट्रंप का टैर‍िफ भारत के ल‍िए पॉज‍िट‍िव स‍िग्‍नल है. तभी तो इतना भारी टैर‍िफ देखकर भी शेयर मार्केट डरा नहीं और न सिर्फ ग्रीन में खुला, बल्‍क‍ि हर सेक्‍टर में आज उछाल देखने को म‍िल रही है. आख‍िर इसके पीछे स‍िग्‍नल हैं क्‍या?

पहली बात समझ‍िए क‍ि ट्रंप टैर‍िफ लगाना क्‍यों चाहते हैं? दरअसल, ट्रंप प्रशासन कह रहा क‍ि भारत-चीन जैसे देश बहुत ज्‍यादा वो प्रोडक्‍ट बनाने लगे हैं और बाजार में उतार रहे हैं, जो अमेर‍िकी कंपन‍ियां भी बनाती हैं. इससे हो क्‍या रहा है क‍ि अमेर‍िकी कंपन‍ियों को मौके कम म‍िल रहे हैं. क्‍योंक‍ि एक तो भारत और चीन के प्रोडक्‍ट सस्‍ते होते हैं और दूसरा उपयोगी भी… ट्रंप भारत से इसल‍िए ज्‍यादा खफा हैं क्‍योंक‍ि भारत सरकार अपनी पीएलआई स्‍कीम के जरिये मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग, ऑटो, गारमेंट्स समेत तमाम सेक्‍टर्स को सीधा फायदा पहुंचा रही है. इससे उनका खर्च कम हो रहा है और खर्च कम मतलब मुनाफा ज्‍यादा. नतीजा माल सस्‍ता पड़ रहा है. माल सस्‍ता का मतलब मार्केट में वही ब‍िकेगा जो सस्‍ता होगा. यही बात ट्रंप को चुभ रही है। 

कुछ और वजह हैं जो दे रहीं पॉज‍िट‍िव स‍िग्‍नल
ट्रंप के नए टैर‍िफ प्रस्‍ताव में भारत को वियतनाम जैसे देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति मिल सकती है. इसके अलावा भारत को अमेरिकी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने, चीन पर निर्भरता घटाने और विदेशी कंपनियों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए आकर्षित करने का मौका मिल सकता है. जान‍िए कैसे

    वियतनाम से सस्‍ता होगा भारत का माल
    अमेरिका के नए टैरिफ प्रपोजल में भारत पर 27% शुल्क लगाने की बात है. जबक‍ि हमारे कंपीटीटर वियतनाम पर 35% तक. यानी दोनों देशों के बीच 10 फीसदी का अंतर. भारत बहुत सारी चीजें ऐसी बनाता है ज‍िसका व‍ियतनामी प्रोडक्‍ट से सीधा मुकाबला मार्केट में होता है. जहां मार्जिन का खेल स‍िर्फ प्‍वाइंट्स में होता है, वहां अगर यह 10 फीसदी का अंतर आ जाए तो सोच‍िए भारत को क‍ितना फायदा होगा. अमेरिकी खरीदार भारतीय सप्लायर को प्राथमिकता दे सकते हैं. इससे भारत को नए ऑर्डर मिलने का मौका बनेगा. खासकर टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्‍ट में मोटी कमाई का मौका होगा। 

2. चीन भी रह जाएगा पीछे
चीन पर 20% तक टैरिफ लगाने की बात है ज‍िसे डील न होने पर 40 फीसदी करने का प्रस्‍ताव है. जबक‍ि भारत पर 17 फीसदी से 25 फीसदी. इस ह‍िसाब से भी भारत का टैर‍िफ चीन के मुकाबले कम होगा. इसके अलावा भारत में बड़ा घरेलू बाजार, स्‍कि‍ल्‍ड लेबर और मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के ल‍िए सरकार की ओर से दी जा रही सहायता विदेशी कंपन‍ियों को भारत खींचकर ले आएंगी. ज्‍यादातर कंपन‍ियां चीन से बाहर प्रोडक्‍शन की कोश‍िश करेंगी। 

3. भारत की ओर भागेंगी विदेशी कंपन‍ियां
टैरिफ में अंतर का सीधा असर विदेशी खरीदारों के फैसले पर पड़ सकता है. अमेरिका में सामान बेचने वाली कंपनियां सिर्फ उत्पादन लागत नहीं देखतीं. बल्कि आयात शुल्क और डिलीवरी का खर्च भी जोड़ती हैं. जिस देश से सामान मंगाना सस्ता पड़ेगा. वहां से ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ सकती है. भारत के लिए यह मौका टेक्सटाइल. इंजीनियरिंग गुड्स. इलेक्ट्रॉनिक्स. ऑटो कंपोनेंट्स और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में बन सकता है। 

4. मेड‍िस‍िन इंडस्‍ट्री के ल‍िए पॉज‍िट‍िव मूव
भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण पॉजिटिव मेड‍िस‍िन इंडस्‍ट्री में होगा. अमेरिकी प्रस्ताव में कई तरह की दवाओं और दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले इनपुट को छूट वाली सूची में रखा गया है. इसमें जेनेरिक दवाओं के तैयार डोज फॉर्म, फार्मास्यूटिकल्स में इस्तेमाल होने वाले सैकड़ों ड्रग इनग्रेडिएंट और पेटेंट वाली दवाएं शामिल हैं. यह भारत के लिए अहम है क्योंकि अमेरिका जेनेरिक दवाओं का बहुत बड़ा बाजार है. अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक. वहां लिखी जाने वाली जेनेरिक दवाओं में भारत की हिस्सेदारी 47% तक है. जेनेरिक सॉलिड ओरल दवाओं की कुल खुराक में यह हिस्सेदारी 61% तक बताई गई है। 

5. भारत में पीएलआई का फायदा लेना चाहेंगी विदेशी कंपन‍ियां
अमेरिकी कंपनियां अगर चीन या दूसरे देशों से सामान मंगाने में ज्यादा शुल्क चुकाती हैं तो वे उत्पादन के लिए दूसरे देशों की तलाश करेंगी. भारत इस मौके का फायदा उठा सकता है. भारत सरकार पहले से मेक इन इंडिया और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के जरिए मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है. PLI योजना 14 सेक्टर में लागू है. इसके तहत कंपनियों को अतिरिक्त बिक्री के आधार पर प्रोत्साहन दिया जाता है. मोबाइल. इलेक्ट्रॉनिक्स. फार्मा. सोलर और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. अमेरिका ने इन्हीं नीतियों पर सवाल उठाए हैं. लेकिन भारत का तर्क है कि इन योजनाओं का मकसद घरेलू मांग पूरी करना। 

6. टै‍र‍िफ का रास्‍ता अभी बंद नहीं हुआ
सबसे अहम बात, अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ कम रखने का रास्ता बंद नहीं किया है. प्रस्ताव में 25% तक शुल्क की बात है. लेकिन आपसी व्यापार समझौते के तहत इसे 17% तक रखने का विकल्प भी दिया गया है. भारत सरकार ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार ने अमेरिकी आरोपों पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है. अब दोनों देशों के बीच बातचीत में बाजार तक पहुंच. औद्योगिक नीतियों और व्यापार संतुलन जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण होंगे. इसलिए भारत के लिए यह सिर्फ टैरिफ का मामला नहीं है. अगर बातचीत से बेहतर शर्तों वाला समझौता होता है तो भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धी स्थिति मिल सकती है। 

More From Author

राजस्थान में महिलाओं का दबदबा, 26 जिलों में जिला प्रमुख बनकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

जेनसन हुआंग के बाद Nvidia के सेल्स चीफ जय पुरी का नाम भी अफेयर से जुड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.