‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची

नई दिल्ली

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची थीं। यहां सुधा और नारायण मूर्ति ने जहां अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए। पर इसी बीच सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा की क्लास भी लगा दी क्योंकि कॉमेडियन ने उनसे झूठ बोला था।

सुधा मूर्ति ने नारायण मूर्ति संग शादी के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए, और कई विषयों पर बात भी की। उन्हीं में से एक विषय था कि शादी के बाद पुरुषों का कुकिंग सीखना और साफ-सफाई करना कितना जरूरी है।

लड़कों के खाना बनाने को लेकर बोलीं सुधा मूर्ति
सुधा मूर्ति ने कहा, 'सभी लड़कों और पुरुषों को खाना बनाना सीखना चाहिए ताकि वो अपनी पत्नियों की मदद कर सकें। उन्हें भी मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।' कपिल ने यह कहकर सुधा मूर्ति को इम्प्रैस करने की कोशिश की कि एपिसोड की शूटिंग के लिए आने से पहले उन्होंने बर्तन धोए थे।

सुधा मूर्ति बोलीं- मुझसे पंग नहीं लेना
कपिल ने कहा, 'मैंने सुबह ही बर्तन धोए थे।' यह सुनकर सभी लोग हंस पड़े। पर सुधा मूर्ति ने कपिल को रंगे हाथ पकड़ लिया। वह कपिल से बोलीं, 'मुझे अपने हाथ दिखाओ।' तो कपिल ने यह कहकर सुधा मूर्ति का ध्यान भटकाने की कोशिश की कि वह अपने हाथ धोकर आए हैं।

तब सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा से कहा, 'अगर बर्तन धोकर आए होते तो हाथ की रेखाएं कुछ अलग तरह की होतीं। लेकिन तुम्हारे हाथ की रेखाएं अच्छी हैं। कुछ नहीं किया है। मेरे से पंगा नहीं लेना।'

सुधा मूर्ति बोलीं- मेरी कुकिंग अच्छी नहीं
इसके बाद सुधा मूर्ति ने खुलासा किया कि वह बहुत ही बुरी कुक हैं। वह बोलीं, 'मैं कुकिंग में एक्सपर्ट नहीं हूं। मैं ऐसे रिस्क नहीं लेती। मुझे पता है कि उन्हें क्या चाहिए। उन्हें खाने का बिल्कुल भी शौक नहीं है और यह मेरे लिए फायदे की बात है। आप इनका वजन देखिए, मेरी कुकिंग की वजह से कितने पतले हो गए हैं।'

More From Author

इस्राइल ने लेबनानी झंडा जलाने पर की सैनिकों की आलोचना

करण जौहर ने बताया कब नहीं मांगनी चाहिए माफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.