‘बिग बॉस 18’ में दिखेगा फैमिली वीक, घरवालों को देख सभी के छलके आंसू

मुंबई

रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का फिनाले धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। अब घर में सिर्फ 10 सदस्य ही रह गए हैं। 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने के बाद अब इमोशनल होने की बारी है, क्योंकि घर में कंटेस्टेंट्स के असली घरवालों की एंट्री होगी। शिल्पा शिरोडकर की बेटी, चाहत पांडे, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की मां, विवियन डीसेना की बीवी नूरन अली आएंगे। अपने फैमिली मेंबर्स को देख सभी के आंसू छलक पड़ेंगे।

इस प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि चाहत पांडे की मां अविनाश मिश्रा पर खूब भड़कती हैं। वो कहती हैं कि उनकी लड़की वैसी नहीं है, जैसा अविनाश ने बोला है। वो बताती हैं कि अविनाश की इस बात से उनका पूरा उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। इसके अलावा वो अविनाश को 'लड़कीबाज' भी कहती हैं। वो रजत दलाल को भी फटकारती हैं कि वो चाहत को इस्तेमाल करके फेंक (यूज एंड थ्रो) देते हैं।

घर में हुई थी खूब सारी मस्ती
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि साल की आखिरी शाम को घर में खूब मस्ती हुई। भारती सिंह, करण कुंद्रा, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल ने घरवालों को खूब गुदगुदाया। तो मुनव्वर फारूकी ने कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया। कंगना रनौत भी अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रमोशन करने आईं। ये फिल्म कई दफा पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार 17 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। घर में कंगना पूरे तानाशाह मोड में दिखीं।

More From Author

छत्तीसगढ़-कड़ाके की ठंड से नए साल का स्वागत, कंपकंपी में अलाव बना सहारा

छत्तीसगढ़-दुर्ग में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में लाठी डंडे से पीटकर पूर्व प्रेमी की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.