पवन सिंह के साथ काम करेंगे मनीष पॉल

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता मनीष पॉल और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह साथ में काम करते नजर आ सकते हैं। भोजपुरी सनसनी, पवन सिंह और चार्मिंग एंटरटेनर मनीष पॉल ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है और उन्हें एक रोमांचक शूटिंग के दौरान एक साथ देखा गया। इस अप्रत्याशित लेकिन दिलचस्प कोलैबोरेशन ने उत्सुकता जगा दी है और नेटिज़ेंस यह अटकलें लगा रहे हैं कि क्या यह एक यूनिक प्रोजेक्ट की शुरुआत है।

पवन सिंह के विशाल फैनबेस पहले से ही अपने पसंदीदा स्टार को मनीष पॉल के साथ काम करते हुए देखने की संभावना को लेकर उत्साहित हैं। कुछ लोग हाई-एनर्जी डांस नंबर की अटकलें लगा रहे हैं, जबकि अन्य को लगता है कि यह एक फिल्म हो सकती है। कहा जा रहा है कि पवन सिंह और मनीष पॉल के बीच यह कोलैबोरेशन कुछ ऐसा है, जिसकी फैंस ने कभी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन वे इसे लेकर पहले से ही रोमांचित हैं। दोनों ही अपने आप में प्रतिभा के धनी हैं और साथ मिलकर वे कुछ खास करने का वादा करते हैं।हालांकि, दोनों अभिनेताओं की तरफ़ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिर भी उनके फैंस दोनों के खास कोलैबोरेशन की राह देख रहे हैं।

 

More From Author

तेनाली के किरदार ने चुनौतियों का सामना शांति और रचनात्मकता के साथ करना सिखाया : कृष्ण भारद्वाज

राजस्थान-अजमेर में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने उद्यमियों से किया संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.