क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 जारी है। इसमें कई जाने-माने सेलेब्स भी जा रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। विदेश से अपने कॉन्सर्ट 'कोल्डप्ले' के लिए भारत आए क्रिस मार्टिन भी अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने स्नान किया। हाथ जोड़कर नमस्कार किया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो को जिस यूजर ने शेयर किया है, वो खुद त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज गए थे, लेकिन उन्हें सामने Dakota Johnson और Chris Martin नजर आ गए। उन्होंने भी अन्य श्रद्धालुओं की तरह महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई।

यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब आप कॉन्सर्ट में नहीं जा पाते, तो कलाकार आपके पास आता है – कुंभ मेले में! कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन और डकोटा के साथ संगम स्नान किया, जिन्होंने हर अनुष्ठान का गहन सम्मान के साथ पालन किया। संगीत जोड़ता है, लेकिन आस्था सर्वोपरि है। हर हर महादेव!'

'फिल्मी स्टाइल में मन की मुराद पूरी'
इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन हैं। एक ने लिखा, 'कॉन्सर्ट तो बहाना था, कोल्डप्ले को महाकुंभ आना था।' दूसरे ने लिखा, 'वाह.. बिना 15 हजार की टिकट के एकदम नजदीक से हो गए क्रिस मार्टिन के दर्शन, भोलेनाथ आपको प्यार करते हैं। पूरा फिल्मी स्टाइल मन की मुराद पूरी हो गई।'

मुंबई में सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन
इससे पहले क्रिस और डकोटा ने मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन किए थे। वहां से उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

More From Author

राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मैराथन में बोले-‘देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं का अहम योगदान’

कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेआप पार्टी नेता केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.