गुरुवार 27 मार्च 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता तो रहेगी, फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में मुश्किलें आएंगी, लेकिन लाभ के अवसर भी मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक वजहों से मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति लेकर आया है। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।

कन्या राशि– कन्या राशि वालों का आज कोई सपना पूरा हो सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि- तुला राशि वालों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज वाद-विवादों से दूर रहना चाहिए। किसी मित्र का आना हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को ले सकते हैं।

धनु राशि– धनु राशि वालों के मन में आज प्रसन्नता का भाव रहेगा, लेकिन धैर्य में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आर्थिक बजट बनाकर चलना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मकर राशि– मकर राशि वालों को आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार में भी शांति बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें।

मीन राशि- मीन राशि वालों को आज बातचीत में बैलेंस बनाकर रखना चाहिए। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अपनों के सहयोग से व्यापारिक लाभ मिलेगा।

More From Author

रामनवमी के समय लोगों के अयोध्या आने पर किसी भी प्रकार की रोक-टोक नहीं होनी चाहिए: बृजभूषण सिंह

डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.