आज राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का विधान सभा में होगा आयोजन

जयपुर
राजस्थान विधान सभा में आज राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद आयोजित होगी। देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा देशभर में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी आज प्रातः 9:30 बजे सदन में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेगें। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित इस युवा संसद में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली और राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के सचिव श्री संदीप शर्मा भी मौजूद रहेगें।

श्री देवनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन राजस्थान विधान सभा के सदन में किया जा रहा है। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम से जिला स्तर पर चयनित प्रदेश के युवाओं को अपने विचार रखने का मंच मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा नेतृत्व, जनभागीदारी और नीतिगत विषयों पर चर्चा कर अपनी प्रतिभा को राज्यस्तर पर बता सकेगे। इसके तहत युवा विधान सभा की संसदीय प्रक्रियाओं को भी समझ सकेंगे।

श्री देवनानी ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करने में एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। श्री देवनानी ने बताया कि केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के सभी जिलों से चयनित 18 से 25 वर्ष के 140 युवा भाग लेंगे। विधान सभा में चर्चा हेतु युवाओं का चयन एक चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि 140 युवाओं में से तीन युवाओं का चयन होगा जो राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे। श्री देवनानी ने बताया कि प्रातः 9.30 बजे से सायं 7.00 बजे तक राजस्थान विधान सभा के सदन में इस युवा संसद की कार्यवाही का संचालन होगा। इस युवा संसद का राजस्थान विधान सभा द्वारा यू-ट्यूब पर सजीव प्रसारण किया जायेगा।        

More From Author

भोजपाल मित्र परिषद के कैंसर जागरूकता एवं जाँच शिविर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का राज्य स्तरीय सम्मेलन 26 मार्च को समन्वय भवन में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.