वास्तु दोष दूर करने के आसान उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली

हर व्यक्ति जीवन में सुख-समृद्धि चाहता है। सुख-समृद्धि पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी व्यक्ति परेशानियों से घिरा रहता है। वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी के अनुसार, कुछ वास्तु उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और परेशानियां खत्म होती हैं। जानें वास्तु के अनुसार अच्छे जीवन के लिए क्या उपाय करें-

टॉयलेट में कपूर का एरोमा
वास्तु के अनुसार, सप्ताह में दो या तीन बार टॉयलेट में कपूर का एरोमा करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

नीम की पत्तियों का धुआं
वास्तु के अनुसार, घर में मंगलवार एवं शनिवार को नीम की पत्तियों का धुआं करना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में शुभता बढ़ती है।

मंदिर में एक पीतल की बांसुरी
वास्तु के अनुसार, अपने घर के मंदिर में एक पीतल की बांसुरी रखनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

चंदन का इत्र स्प्रे
रात को सोने जाने से पहले नित्य प्रति अपने घर में चंदन का इत्र स्प्रे करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में धन-धान्य बढ़ता है और सुखों में वृद्धि होती है।

आसन दान
वास्तु के अनुसार, साल में दो बार किसी भी मंदिर में आसन दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और रास्ते की रूकावटें दूर होती हैं।

रूमाल नहीं लेना चाहिए
कभी भी किसी भी व्यक्ति से रूमाल नहीं लेना चाहिए तथा उपहार में न ही देना चाहिए और किसी का रूमाल प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।

More From Author

मंदसौर में शिफ्ट हो रहे कूनो के चीते, 300 किलोमीटर है दोनों जगह की दूरी, गांधी सागर अभयारण्य में करेंगे अटखेली

महेंद्र सिंह धोनी के कायल सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के ले लिए मजे, लिखा- बस रन आउट मत कर देना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.