अगर भूल गए है पैटर्न लाॅक, तो इन उपायों से अनलाॅक करें अपना स्मार्टफोन

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप अपने स्मार्टफोन का पैटर्न भूल गए और ये सोचकर परेशान हो जाते है कि डिवाइस को अनलॉक कैसे करेंगे। ये स्थिति किसी के भी साथ हो सकती है। इसलिए आज आपको इससे कैसे निपटना है आसान टिप्स में बताते हैः

1.सबसे पहले अपने फोन को स्विच ऑफ कर दें।

2.इसके बाद फोन का अप वॉल्यूम बटन, पावर बटन और होम स्क्रीन बटन तीनों को एक साथ प्रैस करें।

3. अब आपको पांच विकल्प दिखेंगे।

1.रिबूट डाटा

2. वाइप डाटा/फैक्ट्री रीसेट

3. इंस्टॉल अपडेट

4. पावर डाउन

5.एडवांस्ड ऑप्शन

6. इसमें से वाइप डाटा/फैक्ट्री रीसेट के विकल्प का चयन करें और यस कर दें। यहां ध्यान रखें कि अगर आप वाइप डाटा/फैक्ट्री रीसेट के आप्शन को सेलेक्ट करते है तो आपका पूरा डाटा डिलीट हो जाएगा। इसलिए ऐसा करने से पहले फोन का बैकअप लें या फिर सोच-समझ कर ही इस स्टेप को अपनाएं।

7.वाइप/फैक्ट्री रीसेट में कुछ मिनट का समय लगेगा और फिर इसके बाद आप फोन को रीस्टार्ट करें। बस अब आपका फोन आसानी से अनलॉक हो जाएगा।

 

More From Author

हमारा सौभाग्य है कि आज पहले दिन कोरबा के समाधान शिविर में आए और आप सभी से मिलने का अवसर मिला : मुख्यमंत्री

हृदय रोगों से सुरक्षित रखेंगे ये 8 नुस्खे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.