हृदय रोगों से सुरक्षित रखेंगे ये 8 नुस्खे

हृदय रोगों के बारे आप अपने अनुवांशिकी और पारिवारिक इतिहास को तो नहीं बदल सकते लेकिन कई ऐसी चीजें हैं, जिनके पालन से आप हृदय रोगों के खतरों को कम कर सकते हैं। ब्रिटेन की पहली महिला वैट लॉस सर्जन डॉ. सैली नोर्टन ने आठ ऐसे नुस्खे बताएं हैं, जिनसे भविष्य में हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है।

धूम्रपान पर रोक: ब्रिटिश महिला के पिछले साल प्रकाशित एक शोध के मुताबिक धूम्रपान करने वाले लोगों की आयु सामान्य लोगों की तुलना में 10 साल कम होती है।

अपने वजन पर ध्यान दें: हृदय रोग और अत्यधिक वजन के बीच का संबंध काफी सशक्त होता है। इससे हृदयघात और उच्च रक्त चाप का खतरा अधिक होता है।

फैट मुक्त होना सर्वश्रेष्ठ: लोगों को वसायुक्त की बजाए ऐसा भोजन खाना चाहिए, जिसमें इसकी मात्रा कम हो या न के बराबर हो।

प्रोसेस्ड मांस न खाएंः क्योंकि ऐसा करने से हृदयघात की संभावना बढ़ जाती है।

कम नमक खाएं: ब्रिटिश हॉर्ट फाउंडेशन का कहना है कि अधिक नमक के सेवन से रक्तचाप बढम् सकता है।

कम चीनी खाएं: अधिक चीनी खाने से मधुमेह का खतरा भी बना रहता है।

सक्रिय रहें: व्यायाम शुरू करने के लिए कोई भी समय सही है। रोजाना के व्यायाम से कई फायदे होते हैं।

तनाव मुक्त रहें: तनाव होने के कारण वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है, जिसके कारण हृदय रोगों की संभावना भी अधिक होती है।

 

More From Author

अगर भूल गए है पैटर्न लाॅक, तो इन उपायों से अनलाॅक करें अपना स्मार्टफोन

मध्य प्रदेश में आज भी 35 जिलों में झमाझम बारिश, आंधी-ओलावृष्टि की भी चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.