मनेन्द्रगढ़ में अवैध कारोबारियों पर जल्द होंगी पुलिस की सख्ती

मनेन्द्रगढ़ में अवैध कारोबारियों पर जल्द होंगी पुलिस की सख्ती
   
शहर में अवैध गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा,आम जनता से सहयोग की अपील

स्वयं शहर का भ्रमण करेंगे कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी

एमसीबी/मनेंद्रगढ़
मनेन्द्रगढ़ में अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वयं शहर का भ्रमण कर निगरानी रखने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शहर में लगातार मिल रही अवैध कार्यों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब सीधे कार्रवाई की जाएगी।

सुनील तिवारी ने कहा, “शहर में बढ़ती अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं स्वयं रोजाना भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखूंगा और किसी भी अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि जनता में पुलिस पर विश्वास बना रहे।”

आम जनता से की अपील

कोतवाली प्रभारी ने मनेन्द्रगढ़ के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा, “यदि आपके आस-पास किसी प्रकार का अवैध कारोबार हो रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

मुख्य बिंदु:-

पुलिस की सख्ती: अवैध कार्यों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

सीधे निगरानी: कोतवाली प्रभारी स्वयं शहर का करेंगे दौरा।
जनता से सहयोग: अवैध कारोबार की सूचना देने की अपील।

भरोसा कायम: शहरवासियों का पुलिस पर विश्वास मजबूत करने का प्रयास।

इस कदम को शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की यह सक्रियता अवैध गतिविधियों पर किस हद तक लगाम लगा पाती है।

More From Author

एम पी हलचल टी वी की 21 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ जनों को स्मृति चिन्ह भेंट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान कर रहा साइबर वार, तरीकों से रहे सेफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.