छिंदवाड़ा: हर्रई के बसुरिया में एक गंभीर बस दुर्घटना हुई, जिसमें पिता और बेटे की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए

छिंदवाड़ा

 मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई के बसुरिया में बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई, वहीं 29 बाराती घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से हर्रई अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बारात अमरवाड़ा से नरसिंहपुर लौटते समय हादसे का शिकार हुई है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय ने बताया कि बसुरिया में बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे में पिता और बेटे की मौत

हादसा शुक्रवार सुबह 7.30 बजे हुआ है। बस क्रमांक एमपी 49 पी 0264 बसुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बारातियों से भरी बस नरसिंहपुर के तिनसरा गांव लौट रही थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों के नाम गिरन सिंह ठाकुर (60) और उनका बेटा राहुल ठाकुर (27) हैं। दोनों तिनसरा गांव थाना करेली जिला नरसिंहपुर के निवासी थे। घटना में 29 लोग भी घायल हुए हैं। इसमें 3 महिला और 3 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पार्ढुना में बुधवार, गुरुवार दरमियानी रात फोरलेन हाईवे पर बढ़चिचोली से सीराठा जा रहे दो बाइक सवार अचानक फोरलेन पर जंगली सूकर के झुंड से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बड़चिचोली निवासी वामन धारपुरे, लेंडोरी निवासी महेंद्र घटना में घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वे बाइक पर बड़चिचोली से सिराठा जा रहे थे, तभी अचानक सुकरों के झुंड फोरलेन पर आ गया। जिनसे टकराकर यह घटना हुई।

घायल महेंद्र ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों को करीब 15 फीट तक घसीटते चले गए। आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे और गुजरने वाले वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। अंत में उन्होंने स्वजनों को सूचना दी।

108 एंबुलेंस की मदद से पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों का इलाज जारी है। वामन के सिर पर और हाथ पर गंभीर रूप से चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें नागपुर रेफर कर दिया। महेंद्र का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है, उनके पैर की हड्डी टूट गई है। थाना प्रभारी अजय मरकाम के द्वारा बताया गया कि मामले की जांच कर रहे हैं।

More From Author

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ में वापस आ रहे जोश हेजलवुड: रिपोर्ट

टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बेसब्री से इंतजार, ऑनलाइन लीक हुई डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.