रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ में वापस आ रहे जोश हेजलवुड: रिपोर्ट

नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर है। प्लेऑफ मुकाबलों को लिए उसके स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत वापस आ रहे हैं। इएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों को लिए आने को बेताब है। आरसीबी प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। उसके 12 मैच में 17 अंक है और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। शुक्रवार को वह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी।

भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर आईपीएल के कुछ दिन के लिए स्थगित होने से पहले के आरसीबी के आखिरी मैच में हेजलवुड नहीं खेल पाए थे। इसकी वजह उनके कंधे में हुई परेशानी थी। आईपीएल के स्थगित होने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए और वहां ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं। कंगारू टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी में लगी है।

जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में 10 मैच खेले हैं और 17.27 की औसत से 18 विकेट झटके हैं। उनका आना आरसीबी के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर होगी। टीम में उनके रहने से उसकी गेंदबाजी में धार और पैनापन आएगा। आरसीबी को अभी लीग चरण में 2 मैच और खेलने हैं। एक मैच तो शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही है। दूसरा मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ खेलना है।

 

More From Author

आज बनाये आलू का भरता

छिंदवाड़ा: हर्रई के बसुरिया में एक गंभीर बस दुर्घटना हुई, जिसमें पिता और बेटे की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.