कैदियों की रिहाई के बीच रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया, दागे 367 ड्रोन और मिसाइल

रूस
कैदियों की रिहाई के बीच रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 367 ड्रोन और मिसाइल दाग दिए। इस हमले से यूक्रेन में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। यह युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया जा रहा है। जानकारी के मुकाबले हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।

यूक्रेन ने दावा किया कि उसकी एयर फोर्स ने रूस के 266 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि नुकसान को पूरी तरह रोका नहीं जा सका। इस हमले में अपार्टमेंट्स और इमारतों को नुकसान हुआ है। कीव का कहना है कि रूस बलिस्टिक मिसाइल से भी हमला करने में चूक नहीं रहा है।

जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया जिम्मेदार
दक्षिणी यूक्रेन के मिकोलाइव में रूस के ड्रोन अटैक में एक 77 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। इसके अलावा एक अपार्टमेंट बुरी तरह तहस-नहस हो गया। इमारत के चारों पर मलबा पड़ा हुआ है। इस हमले के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर अमेरिका को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ही जिम्मेदार हैं।

जेलेंस्की ने कहा, अमेरिका और विश्व की चुप्पी व्लादिमीर पुतिन का उत्साहवर्धन कर रही है। रूस यूक्रेन पर आतंकी हमले कर रहा है। क्या यह उसपर प्रतिबंध लगाने के लिए काफी नहीं है? उन्होंने कहा कि बिना दबाव के कुछ भी बदलने वाला नहीं है। वहीं रूस और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों में ऐसे ही तबाही मचाते रहेंगे।

वहीं रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 95 ड्रोन मार गिरए हैं। इनमें से 12 को मॉस्को के पास इंटरसेप्ट किया गया। बता दें कि तुर्की में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति वार्ता हुई थी। दो घंटे से भी कम की इस बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया। यूक्रेन चाहता था कि रूस कम से कम एक महीने के सीजफायर के लिए तैयार हो। इसके बाद बातचीत को आगे बढ़ाया जाए। वहीं रूस सीजफायर के लिए तैयार नहीं था। दोनों देशों के बीच 1000 बंदियों की रिहाई को लेकर डील हुई थी।

 

More From Author

चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे और ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा

आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा घमासान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.