राजधानी में लव-जिहाद का एक नया मामला सामने आया, नईम ने अमित बनकर महिला का दो साल तक शारीरिक शोषण किया

 भोपाल
राजधानी में लव-जिहाद का एक नया मामला सामने आया है, जहां नईम खान नामक मुस्लिम युवक ने अमित बनकर हिंदू महिला से दोस्ती की। कठिन समय में उसकी मदद कर विश्वास जीता। उसके बाद दो साल तक शारीरिक शोषण किया।

महिला को युवक के मुस्लिम होने की खबर लगी, तो आरोपी ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। नईम ने हिंदू महिला को पूजा करने से रोका। उस पर दरगाह जाने, रोजा रखने व बुर्का पहनने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसने महिला के 14 वर्षीय बेटे का खतना करवाने को भी कहा।

तंग आकर महिला ने यह बात हिंदू संगठनों तक पहुंचाई, जिसके बाद सोमवार शाम को महिला ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कमलानगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नईम खान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधीनियम, दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
पति से अलग रह रही थी महिला

    कमलानगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के अनुसार 38 वर्षीय महिला बीते करीब 8 वर्ष से अपने पति से अलग रह रही है। करीब 3 साल पहले उसकी मुलाकात बरखेड़ा पठानी में रहने वाले नईम खान से हुई थी। नईम ने तब अमित बनकर महिला को परिचय दिया था।

नईम खुद भी शादीशुदा है, लेकिन उसने महिला से यह बात छुपाकर रखी। वह बोरवेल की मशीन का काम करता है, जिससे आर्थिक रूप से सक्षम है। महिला का सहयोग करता रहा। कुछ समय बाद दोनों के बीच दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई।
महिला को पिछले दिनों आरोपी के मुस्लिम होने का पता चला, तो उसने रिश्ते का विरोध किया। उसके बाद नईम ने महिला से शादी करने की बात कही। उसे पूजा करने व मंदिर जाने से रोकना शुरू किया। दरगाह जाने का दबाव बनाया। उसके प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

More From Author

नौतपा में टूटकर बरस रहे बादल, मध्य प्रदेश के इन संभागों में मंगलवार को होगी बारिश

लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.