पीडीएस से राशन सामग्री लेने वाले हितग्राही अपने फोन से कर सकते हैं ई-केवायसी : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि पीडीएस से राशन सामग्री लेने वाले हितग्राही को ई-केवायसी कराने के लिये कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने एंड्रायड फोन पर “मेरा ई-केवायसी’’ एप को डाउनलोड कर अपने फेस वेरिफिकेशन के माध्यम से ई-केवायसी कर सकता है। वृद्ध हितग्राही एवं बच्चों की ई-केवायसी भी इस एप से कर सकते हैं।

अब तक 8 लाख से अधिक हितग्राहियों ने किया इस सुविधा का उपयोग
मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि परिवार के किसी एक सदस्य के मोबाइल से ही सभी सदस्यों की फेस ई-केवायसी की जा सकती है। साथ ही मध्यप्रदेश से बाहर गये हितग्राही किसी भी प्रदेश में इस एप पर अपना ई-केवायसी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल, 2025 से अब तक 8 लाख से अधिक हितग्राहियों ने इस सुविधा का लाभ लेकर घर बैठे अपनी ई-केवायसी करायी है तथा बिना किसी समस्या के राशन प्राप्त कर रहे हैं।

श्री राजपूत ने आग्रह किया कि सरकार राशन प्राप्त करने वाले ऐसे सभी हितग्राही, जिन्होंने अब तक अपनी ई-केवायसी नहीं करायी है, वे 15 जून तक घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर ही अपना ई-केवायसी कर लें, जिससे आगामी माहों में आपको बिना किसी बाधा के राशन प्राप्त हो सके।

मेरा ई-केवायसी है- एक दम आसान
             अपने मोबाईल फोन पर प्लेस्टोर से मेरा ई-केवायसी एप को https://tinyurl.com/294xckzm लिंक से डाउनलोड करें

             इसके पश्चात Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.facerd से फेस आरडी डाउनलोड करें।

             अब एप पर दाहिनी ओर ऊपर तीन छोटे बिन्दु दिखाई देंगे उस पर क्लिक करके हितग्राही अपनी सुविधा अनुसार भाषा का चयन करें।

             इसके पश्चात राज्य चयन के विकल्प में मध्यप्रदेश को चुने।

             राज्य का चयन करने के उपरांत एप पर लोकेशन वेरीफाई विकल्प पर क्लिक करें।

             इसके पश्चात जिस हितग्राही का ई-केवायसी करना है, उसका आधार कार्ड देखकर सही आधार नम्बर मोबाइल एप में दिए गए स्थान पर दर्ज करें।

             इसके पश्चात ओटीपी जनरेट करने के विकल्प पर क्लिक करें।

             हितग्राही के आधार नम्बर से लिंक मोबाईल फोन पर एक 6 अंको का ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे एप पर दर्ज करें।

             ओटीपी दर्ज करने के पश्चात उसके नीचे दिखाया गया केप्चा कोड दर्ज करें।

             इसके बाद जमा करें विकल्प पर क्लिक करें।
             इसके बाद लाभार्थी का नाम, आधार नम्बर के अंतिम 04 अंक आदि विवरण मोबाईल स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसके नीचे फेस ई-केवायसी विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर हितग्राही की ईकेवायसी करने संबंधी सहमति की घोषणा दिखाई देगी, जिसमें ‘स्वीकृत’ (Accept) विकल्प पर क्लिक करना होगा इसके बाद मोबाईल फोन का फ्रन्ट कैमरा (सैल्फी मोड) चालू होगा।

             जिस हितग्राही का ई-केवायसी किया जाना है, उसका चेहरा मोबाइल कैमरा के सामने करें।

             इस बात का ध्यान रखा जावे कि मोबाइल फोन कैमरा में चेहरा जिस गोले के अंदर दिखाया जा रहा है,  उसका  रंग  हरा  हो जाये। इसके बाद हितग्राही को अपनी पलकों को कैमरे के सामने दो बार झपकाना होगा।

             ई-केवायसी सफल होने पर मोबाइल फोन की स्क्रीन पर ई-केवायसी सफल का संदेश दिखेगा।

 

More From Author

पूरा देश मना रहा है देवी अहिल्याबाई का 300वां जन्म जयंती वर्ष – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों का पक्षी अवलोकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.