तेज सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ का टीज़र रिलीज़

मुंबई,

 दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार तेज सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ का टीजर रिलीज हो गया है। कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन में बनी और पीपल मीडिया फैक्ट्री के टी.जी. विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद द्वारा निर्मित, मिराई एक ऐसे निर्भीक सुपर योद्धा की कहानी है जिसे नौ दिव्य ग्रंथों की रक्षा का दायित्व सौंपा गया है,जिन पर मानवता का भविष्य टिका है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।टीज़र इस भव्य गाथा की एक रोमांचक झलक पेश करता है, हर फ्रेम में रहस्य, गति और विशालता से भरा हुआ।

अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और दमदार ट्रांसफॉर्मेशन के साथ, तेजा सज्जा आधुनिक भारतीय हीरो की परिभाषा को एक नया रूप दे रहे हैं। वहीं, उनके सामने हैं मांचू मनोज, जो अपनी रहस्यमयी 'ब्लैक स्वॉर्ड' के साथ एक खतरनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला अवतार लेकर आ रहे हैं। तेजा सज्जा ने कहा,मिराई बच्चों को हमारी समृद्ध विरासत से जोड़ने का एक रोमांचक और कल्पनाशील सुपरहीरो प्रयास है।

निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी ने कहा,मिराई के साथ हमने एक ऐसी दुनिया रचने की कोशिश की है,जहां भारतीय इतिहास की कालातीत आत्मा आधुनिक एक्शन-अडवेंचर की धड़कनों से मिलती है। यह दुनिया को एक भारतीय कहानी एक बिल्कुल नए अंदाज़ में दिखाने की हमारी विनम्र कोशिश है।

निर्माता टी.जी. विश्व प्रसाद ने कहा,पीपल मीडिया फैक्ट्री में हम हमेशा ऐसे सिनेमा को समर्थन देते हैं जो बड़े सपने देखने की हिम्मत करता है और सीमाओं को तोड़ता है। मिराई हमारी इसी सोच का प्रतिबिंब है।एक ऐसी फिल्म जो भारतीय कहानियों को वैश्विक स्तर पर पेश करती है। हमें पूरा यकीन है कि यह फिल्म न केवल दर्शकों का दिल जीतेगी, बल्कि भारत की पहचान को विश्व सिनेमा में और मज़बूत करेगी।
फिल्म मिराई में तेजा सज्जा के साथ उभरती अदाकारा ऋतिका नायक, साथ ही जगपति बाबू, जयराम और श्रिया सरन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म पांच सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

 

More From Author

10वीं परीक्षा परिणाम में अव्वल कोडरमा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अपराधी पकड़ने जा रही STF की गाड़ी पलटी, दो जवानों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.