आज लॉन्च होगा OnePlus 13s

नई दिल्ली

OnePlus के फैन्स के लिए बड़ी खबर है। आज OnePlus 13s लॉन्च होने जा रहा है और उससे पहले ही वनप्लस के कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अलग-अलग खबरें आने लगी हैं। बता दें कि OnePlus 13s को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। यह OnePlus का पहला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होने वाला है, जो कि दमदार स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इस फोन की एक अलग ही हाइप पब्लिक के बीच देखने को मिल रही है। इस फोन को लेकर यूजर्स का उत्साह इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स के लिए एक उम्मीद जगाता है। कुछ समय पहले तक माना जा रहा था कि भारत में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की मार्केट अच्छी नहीं है। वहीं अब OnePlus 13s को लेकर पब्लिक का क्रेज कुछ अलग ही कहानी कह रहा है।

क्या रहेगी कीमत
OnePlus 13s की ऑफिशियल कीमत के बारे में अभी किसी को कुछ नहीं पता है। हालांकि अलग-अलग सूत्रों से इसे लेकर जानकारी मिल रही है। तमाम खबरों को देखते हुए माना जा सकता है कि OnePlus के इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की कीमत 50 से 55 हजार रुपये के बीच होगी। ऐसा भी संभव है कि इसकी शुरुआती कीमत 50 हजार रुपये हो और इसका टॉप वेरिएंट 55 से 65 हजार रुपये तक का हो। हालांकि इस बारे में फिलहाल पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। कीमत की पूरी जानकारी आपको कल लॉन्च के बाद दी जा सकेगी।

Apple हुआ फेल, क्या OnePlus होगा कामियाब?
OnePlus 13s का क्रेज देखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि OnePlus उस काम में कामियाब हो सकता है, जिसमें Apple फेल हो गया था। दरअसल Apple ने भी कुछ साल पहले अपने मिनी मॉडल लॉन्च किए थे लेकिन दो ही मॉडल्स के बाद Apple ने अपनी मिनी सीरीज को डिस्कंटीन्यू कर दिया था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या Oneplus का कॉम्पैक्ट फोन कुछ बेहतर करके दिखा पाएगा?

Apple मिनी और OnePlus के कॉम्पैक्ट फोन का फर्क
जानकारों का मानना है कि OnePlus 13s उन कमियों की पूर्ति करने वाला है जो कि Apple ने अपनी मिनी सीरिज में छोड़ी थी। OnePlus फ्रेश और नए डिजाइन के साथ इस फोन को लॉन्च करेगा। वहीं Apple ने अपनी मिनी सीरीज में नॉच वाला पुराना डिजाइन ही यूजर्स को दिया था। इससे मिनी फोन की छोटी स्क्रीन और छोटी लगने लगती थी। इसके अलावा OnePlus इस फोन में पहली बार अलर्ट स्लाइडर की जगह एक्शन बटन जैसा फीचर देने जा रही है। इससे भी यूजर और OnePlus के फैन इस फोन की ओर आकर्षित होंगे। साथ ही OnePlus 13s का नया कैमरा मॉड्यूल और 6200mah की संभावित बैटरी पूरा गेम बदल सकती है। इससे फोन नया और बैटरी बैकअप के मामले में स्ट्रांग हो जाएगा। इन कमियों को सुधारने की वजह से OnePlus की कहानी Apple से अलग हो सकती है।

More From Author

यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक ट्रेन में जुडेंगे 7 नए कोच, भोपालवासियों के लिए खुशखबरी

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ने ग्रामोद्योग इकाईयों का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.