डॉ रोहिणी ने लगाए चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ आरोप तो बृजभूषण सिंह ने भीम आर्मी चीफ को लपेटा

बिजनौर
 भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद एक युवती के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने उन पर शोषण के आरोप लगाए हैं। रोहिणी का दावा है कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है। उन्होंने चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज कराने और मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कही है। इस पूरे मामले में पहली बार चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने कहा कि वह इन आरोंपों का कोर्ट में जवाब देंगे।

मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा- 'ये मामला महिला के सम्मान से जुड़ा हुआ है। मेरे संस्कारों में है कि महिला के सम्मान के प्रति सजग रहूं। मुझे पता चला है वह कोर्ट जा रही हैं, तो मैं कोर्ट में ही इसका जवाब दूंगा।'

लोकसभा चुनाव तक चुप थी मैं: रोहिणी

गौरतलब है कि डॉ. रोहिणी घावरी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चंद्रेशखर के खिलाफ लगातार आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 तक वह चुप रहीं। उन्‍हें चिंता थी कि चंद्रशेखर का कोई नुकसान ना हो। लोकसभा चुनाव के समय रोहिणी ने X पर चंद्रशेखर को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि उन्होंने चंद्रशेखर को माफ कर दिया है। अब रोहिणी का कहना है कि उनके ऊपर आरोप लग रहे हैं, इसलिए उन्होंने चंद्रशेखर खिलाफ फिर से मोर्चा खोला है।

रोहिणी ने कई लड़कियों के शोषण का लगाया आरोप

डॉ. रोहिणी घावरी का कहना है कि जब वह चंद्रशेखर आजाद के साथ रिलेशन में थीं, तब मुझे पता चला कि वो शादीशुदा हैं। रोहिणी ने यह भी दावा किया है कि कई लड़कियां उनसे संपर्क कर रही हैं। इन लड़कियों के साथ चंद्रशेखर ने शोषण किया है। रोहिणी घावरी के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। चंद्रशेखर आजाद के भविष्य पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
स्विटजरलैंड में रहकर एनजीओ चलाती हैं

डॉ. रोहिणी घावरी एक पीएचडी स्‍कॉलर हैं। सोशल मीडिया अकाउंटर पर उन्‍होंने लिखा है कि वह एक अस्‍पताल के सफाईकर्मी की बेटी हैं। 2019 में वह उच्‍च शिक्षा के लिए स्विटजरलैंड गई थीं। उन्‍हें पीएचडी पूरा करने के लिए 1 करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप मिली थी। पिछले पांच साल से रोहिणी स्विटजरलैंड में जॉब कर रही हैं। वहां वह एक एनजीओ चलाती हैं। वह पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब उन्‍होंने यूनाइटेंड नेशंस में अपनी स्‍पीच की शुरुआत जयश्री राम से की थी।

दलित की बेटी का सवाल है- बृजभूषण शरण सिंह

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को निशाने पर लेते हुए कहा, जब मेरे ऊपर आरोप लगे थे तो इन सांसद (चंद्रशेखर आजाद)  ने कहा था कि अगर समाज मुझे इजाजत दे तो वह मुझे घसीटकर ले जाए. आज मैं उनसे पूछना चाहता हूं. मेरे ऊपर तो केस दर्ज हो गया. मैं कोर्ट का सामना कर रहा हूं. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. मगर आज तुम्हारा बल कहां गया?

  भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, आज में उन सांसद (चंद्रशेखर आजाद) से पूछना चाहता हूं कि आज वो बल तुम्हारा कहां गया? आज दलित की बेटी का सवाल है. उस समय जाट की बेटी का सवाल था. क्या अब वह सांसद मीडिया के सामने अपना मुंह खोलेंगे. बेटी आरोप लगा रही है. उसका जवाब उनको देना चाहिए या नहीं. 

कांग्रेस, किसान नेता चुप क्यों?- बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने इस दौरान विपक्षी दलों की चुप्पी पर भी सवाल उठाएं. उन्होंने कहा, आज कांग्रेस, किसान नेता, आम आदमी पार्टी, ममता बनर्जी, अशोक गहलोत चुप क्यों हैं? इस मामले पर चुप्पी क्यों साध रखी है? क्या इस सांसद पर केस नहीं बनता? ये दलित की बेटा का सवाल है. सरकार को भी इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. 

'बेटी हर बात का प्रमाण दे रही है'

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना सांसद चंद्रशेखर को घेरते हुए कहा, मैं ये नहीं कहता कि उनको फांसी हो जाए. मगर मामले की जांच तो की जाए. दलित की बेटी की आवाज बंद नहीं होनी चाहिए. उसे इंसाफ मिलना चाहिए. बेटी हर बात का प्रमाण दे रही है. आज दलित की बेटी का सवाल है. कमजोर वर्ग से आने वाली बेटी का सवाल है. सरकार को ये बात गंभीरता से लेनी चाहिए. सरकार को भी चुप नहीं रहना चाहिए.

बृजभूषण शरण सिंह ने इस दौरान ये भी कहा कि अगर पीड़ित बेटी किसी और समाज की होती तो अब तक उसे खूब गालियां पड़ गई होतीं. मगर बेटी भी उसी समाज की है. मगर इसके लिए कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है.

रोहिणी ने लगाए चंद्रशेखर पर सनसनीखेज आरोप

रोहिणी का आरोप है कि नगीना सांसद चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है. अब  रोहिणी का कहना है कि वह इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगी और इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगी.

अपनी शादी की बात छिपाई- रोहिणी

रोहिणी का कहना है कि अब मेरे ऊपर सवाल उठने लगे इसलिए मैं अब बोल रही हूं. हम दोनों डीप रिलेशन में थे. मगर ये पता नहीं था कि ये पहले से ही शादीशुदा हैं. डीप रिलेशन के दौरान पता चला कि वो शादीशुदा हैं.

कई लड़कियों का शोषण किया- रोहिणी

रोहिणी ने चंद्रशेखर के खिलाफ ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने कई लड़कियों का शोषण किया है. उन्होंने कहा, जिन लड़कियों के साथ ये किया गया, वह मुझसे संपर्क करती हैं.

 

More From Author

Kailash Mansarovar की यात्रा पूरी करने वाले श्रद्धालुओं को योगी सरकार की तरफ से मिलेगी खास सुविधा

देश में दूसरे दिन भी एक्टिव केस में गिरावट, एक दिन में 11 लोगों की गई जान, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.