जीआईएस तकनीक को अपनाकर संपत्ति दर में वृद्धि के प्रयास

नगरीय निकाय प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिये शहरी सुधार कार्यक्रम

जीआईएस तकनीक को अपनाकर संपत्ति दर में वृद्धि के प्रयास

 प्रदेश के 369 नगरीय निकायों में लेखा प्रणाली के संभूति आधारित द्विप्रविष्टीय लेखा प्रणाली में कार्य पूरा कर लिया गया 

भोपाल 

प्रदेश के नगरीय निकायों में संपत्ति कर प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शहरी सुधार कार्यक्रम योजना लागू की गई है। प्रदेश के 369 नगरीय निकायों में लेखा प्रणाली के संभूति आधारित द्विप्रविष्टीय लेखा प्रणाली में कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रदेश के 44 नगरीय निकायों में इस कार्य को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

जीआईएस तकनीक का उपयोग

नगरीय निकायों में जीआईएस आधारित मानचित्र तैयार कर संपत्ति कर दायरे तथा वसूली में वृद्धि किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य के 413 नगरीय निकायों में बहुउद्देश्यीय पारिवारिक सर्वेक्षण और मानचित्र कार्य पूरा कर लिया गया है। 294 नगरीय निकायों में संपत्ति सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है। योजना में 119 नगरीय निकायों में यह कार्य प्रगति पर है। प्रदेश में 15 नगर निगमों में से 9 नगर निगमों का कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश 6 नगर निगमों में यह कार्य प्रगति पर है।

प्रोत्साहन पुरस्कार योजना

प्रदेश के नगरीय निकायों को राजस्व संग्रहण के लिये प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। राजस्व संग्रहण के लिये नगर निगमों, नगर पालिका परिषद और नगर परिषदों को उनके द्वारा की गई कर वसूली के आधार पर अनुदान राशि प्रदान की जा रही है।

 

More From Author

किसानों के कल्याण की हितग्राही योजनाओं के नाम पर सायबर ठगों से सावधान करने के लिये कृषि अभियांत्रिकी द्वारा एडवायजरी जारी

कार्यशाला नगरीय जल सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.