iQOO 15 लाएगा एंड्रॉयड दुनिया में क्रांति — पहली बार मिलेगा ये खास फीचर!

नई दिल्ली

26 नवंबर को पहली बार किसी एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में एक ऐसा फीचर आने वाला है, जो फ्लैगश‍िप स्‍मार्टफोन कैटिगरी को नई द‍िशा में लेकर जाएगा। वीवो का सब ब्रैंड आईकू अपना नया फ्लैगशिप आईकू 15 लॉन्‍च करने जा रहा है। दावा है कि इस फोन के साथ यूजर्स को प्रीमियम परफॉर्मेंस, एडवांस कैमरा, बेहतरीन सॉफ्टवेयर और स्‍मार्टफोन में दमदार एआई फीचर्स दिए जाएंगे। बैटरी लाइफ और डिस्‍प्‍ले के मामले में ब्रैंड बहुत कुछ नया करने जा रहा है, जिनमें से एक है आईकू 15 का डिस्‍प्‍ले। इस फोन में Samsung 2K M14 LEAD ओलेड डिस्‍प्‍ले मिलने जा रहा है। दावा है कि किसी भी एंड्रॉयड फोन में पहली बार यह डिस्‍प्‍ले इस्‍तेमाल हो रहा है।

क्‍या है Samsung 2K M14 LEAD ओलेड डिस्‍प्‍ले?
Samsung 2K M14 LEAD ओलेड डिस्‍प्‍ले को सैमसंग ने बनाया है। रिपोर्टों के अनुसार, इस नाम में लीड का अर्थ है- लो पावर, इको फ्रेंडली, ऑगमेंटेड ब्राइटनैस, डिजाइंड टु बी स्‍ल‍िम एंड लाइट। डिस्‍प्‍ले को इस तरह बनाया है कि यह ज्‍यादा ब्राइट होता है और बैटरी कम खर्च करता है। यह डिस्‍प्‍ले 2K रेजॉलूशन ऑफर करता है। 144 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट देता है। ऐसे डिस्‍प्‍ले को गेमिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है। सैमसंग के अनुसार, इस डिस्‍प्‍ले की बदौलत उतनी ही बैटरी खर्च होने पर ज्‍यादा ब्राइटैनस मिलती है।

iQOO 15 में क्‍या डिस्‍प्‍ले होगा
iQOO 15 में भी Samsung 2K M14 LEAD™ OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा रहा है। यह 2K रेजॉलूशन और 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट देगा। डिस्‍प्‍ले में 6 हजार निट्स की पीक्र ब्राइटनैस दी जाएगी। दावा है कि भारत का सबसे ब्राइट डिस्‍प्‍ले स्‍मार्टफोन होगा। इसके अलावा, फोन में डॉल्‍बी विजन और‍ ट्रिपल एंब‍िएंट लाइट सेंसर दिया जाएगा, जिससे ब्राइटनैस एडजस्‍ट करना आसान होगा।

iQOO 15 में अबतक का सबसे तेज प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 मिलने वाला है। यह ओरिजनओएस6 पर बेस्‍ड एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा। इस फोन में 50 मेगापिक्‍सल का ट्र‍िपल कैमरा सिस्‍टम मिलने वाला है। मेन सेंसर सोनी आईएमएक्‍स921 होगा। उसके साथ 50 मेगापिक्‍सल का सोनी आईएमएक्‍स882 पेरिस्‍कोप कैमरा दिया जाएगा। तीसरा कैमरा अल्‍ट्रा वाइड कैमरा होने वाला है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। यह फोन 7 हजार एमएएच बैटरी के साथ लाया जा रहा है, जो 100 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग और 40 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

More From Author

उद्योगों की रफ्तार बढ़ी: राजस्थान में 7.05 लाख करोड़ के निवेश पर जमीन पर काम शुरू

ड्रेसिंग रूम में डर का माहौल! टीम से बाहर चल रही गेंदबाज ने बताया कप्तान का रवैया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.