सर्द हवाओं का डबल अटैक: दो राज्यों में Cold Alert, तापमान में तेज गिरावट

नई दिल्ली 
उत्तर भारत में ठंड पड़ना शुरू हो गई है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण पंजाब और दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 4-7 कम और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में लगभग दो से चार डिग्री कम रहने की संभावना है। अगले छह से सात दिनों के दौरान के उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री कम रहने की संभावना है।
 
8-10 नवंबर तीन दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर चलने वाली है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम और सामान्य से लगभग 4-7 डिग्री कम रहेगा। दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग दो से चार डिग्री कम रहेगा।

अगले छह से सात दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में रात का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री कम रहने की उम्मीद है। अगले दो दिनों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मिनिमम टेम्प्रेचर में लगभग दो डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं, अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है।

More From Author

‘एक और अच्छा दोस्त खो दिया’, जरीन खान के निधन पर टूटीं हेमा मालिनी बोलीं-मौजूदगी का एहसास रहेगा

PAK क्रिकेट टीम पर ओलंपिक से बाहर होने का खतरा, ICC ने दी अहम जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.