मसालेदार भरवा बैंगन बनाने का आसान तरीका, खाने वाला चाटे अंगुलिया

आपने बैंगन की सब्जी कई तरह से बना कर खाई होगी. इसका जायका (Taste) सभी को भाता है फिर चाहें इसे अकेले बनाया जाए या फिर आलूओं के साथ, लेकिन भरवां मसालेदार बैंगन का मजा ही कुछ और है. एक बार इसे भी ट्राई करके देखें. इसका स्‍वाद ऐसा कि इसे हर कोई पसंद करेगा और इसे बार-बार बनाने की फरमाइश की जाएगी. इसे बनाने के लिए कुछ अलग से लाना भी नहीं पड़ता, बस आपके किचन (Kitchen) में मौजूद मसालों से आप मजेदार भरवां बैंगन बना सकते हैं. तो आइए जानें मसालेदार टेस्टी भरवां बैंगन बनाने की विध‍ि-

भरवां बैंगन बनाने के लिए सामग्री
बैंगन- 400 ग्राम
सरसों का तेल- 4 बडे़ चम्मच
प्‍याज- एक पिसी हुई
लहसुन- 5 कलियां पिसी हुई
अदरक- 1 इंच (पिसी हुई)
गरम मसाला चुटकी भर (सूखा पिसा हुआ)
हरा धनिया- 3 चम्‍मच (बारीक कटा हुआ)
हल्दी पाउडर- ⅓ छोटा चम्मच
लाल मिर्च – ⅓ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच
सौंफ पाउडर- आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
हींग- 1 चुटकी
नमक- स्वादानुसार
आमचूर पाउडर- ½ छोटा चम्मच

भरवां बैंगन बनाने की विधि
सबसे पहले बैंगन को धोकर इन पर 4 कट इस तरह लगाएं कि इनका डंठल वाला भाग जुड़ा रहे. अब एक बर्तन में एक चम्‍मच तेल डालें और इसमें धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हल्‍‍‍दी पाउडर, प्‍याज, अदरक और लहसुन का पेस्‍ट, हरी मिर्च, नमक और अमचूर पाउडर सभी मसालों को डालें और इन्‍हें अच्‍छी तरह भून लें. बैंगन में भरने के लिए आपका मसाला तैयार है. अब इस भुने मसाले को चम्‍मच की मदद से कटे हुए बैंगन में भर लें. इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गरम करें. अब इसमें जीरा डालें.

इसके बाद इसमें एक एक करके बैंगन भी डालते जाएं और इन्‍हें तेल में पकने दें. अगर बैंगनों में भरने से मसाला बच गया हो तो उसे भी इन बैंगनों पर डाल दीजिए. इसके बाद इसे ढक दें और पकने दें. इसे धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं. मगर बीच बीच में बैंगन को चेक करते रहें और पलटते रहें. जब ये पक जाएं तो इस पर कटा हुआ हरा धनिया डालें और सर्व करें.

More From Author

आज का राशिफल (14 दिसंबर 2025): जानें क्या कहता है आपके सितारे

नई रिसर्च में खुलासा: विटामिन B3 (Nicotinamide) से स्किन कैंसर का खतरा 14% तक घट सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.