महू में वंदे भारत मेंटेनेंस के लिए बनेगी 94.50 करोड़ से दो नई पिट लाइन और आधुनिक शेड

महू.

भविष्य में इंदौर से संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव के लिए महू रेलवे स्टेशन को बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड ने यहां दो नई पिट लाइन और अत्याधुनिक तकनीक से लैस शेड के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 94 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके लिए रक्षा संपदा विभाग से 3.48 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। भूमि हस्तांतरण के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत महू स्टेशन पर केवल एक पिट लाइन मौजूद है। नई स्वीकृति के बाद दो अतिरिक्त पिट लाइन बनने से कुल तीन पिट लाइन हो जाएंगी। इससे एक साथ कई ट्रेनों कीसर्विसिंग संभव हो सकेगी।

निर्माणाधीन आधुनिक शेड में वंदे भारत ट्रेन की साफ-सफाई, नियमित मेंटेनेंस और तकनीकी जांच की जाएगी। इससे ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने के बाद महू स्टेशन वंदे भारत ट्रेन के मेंटेनेंस हब के रूप में विकसित होगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और महू को रेलवे मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

More From Author

ईरानी डेरे के सरदार कुख्यात राजू को रिमांड पर लेने नहीं आई पांच राज्यों की पुलिस

उज्जैन व्यापार मेले की चमक से इंदौर के राजस्व में आई 8.79 प्रतिशत की कमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.