फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

मुंबई,

गीता बसरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। गीता ने दिल दिया है से बॉलीवुड में कदम रखा था। कभी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना देखने वाली गीता बाद में अभिनेत्री बनीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। खूबसूरती और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली गीता भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हों, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। कम समय के करियर में उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि अगर वह अभिनेत्री नहीं बनतीं तो शायद आज एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट होतीं।

गीता बसरा का जन्म 13 मार्च 1984 को यूनाइटेड किंगडम के पोर्ट्समाउथ में हुआ था। उनका पालन-पोषण भी वहीं हुआ। गीता को बचपन से ही अभिनय का शौक था। कहा जाता है कि उन्होंने महज दो साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। स्कूल के दिनों में भी वह कई नाटकों का हिस्सा रहीं और करीब चार से पांच साल तक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती रहीं।

दिल दिया है से मिला पहला बड़ा मौका
अपने सपनों को पूरा करने के लिए गीता ने बाद में मुंबई का रुख किया और यहां आकर मशहूर किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की ट्रेनिंग ली। इसी संस्थान से ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल जैसे कई बड़े सितारे भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गीता बसरा को साल 2006 में फिल्म दिल दिया है से बॉलीवुड में पहला बड़ा मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे।

गीता बसरा का फिल्मी करियर
गीता बसरा ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया और अपने बोल्ड अंदाज और ग्लैमरस लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। गीता का फिल्मी करियर लगभग एक दशक तक चला। साल 2006 से 2016 के बीच उन्होंने करीब छह फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि फिल्मों में आने से पहले वह साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं और उनका सपना क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का था।

दिलचस्प है हरभजन सिंह से लव स्टोरी
गीता बसरा की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। उनकी लव स्टोरी भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हरभजन ने पहली बार गीता को फिल्म द ट्रेन के गाने ‘वो अजनबी’ में देखा था और पहली नजर में ही उन्हें पसंद कर लिया था। बताया जाता है कि युवराज सिंह की मदद से हरभजन को गीता का नंबर मिला, लेकिन शुरुआत में गीता ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। बाद में जब भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 जीता, तब गीता ने हरभजन को बधाई संदेश भेजा। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई।

हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी
करीब एक साल बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा की पहली मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद गीता बसरा और हरभजन सिंह ने साल 2015 में शादी कर ली। आज यह कपल दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहा है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार की झलकियां साझा करता रहता है।

 

More From Author

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

कौशल विकास मिशन के तहत 18 से 25 मार्च के बीच लखनऊ, झांसी और वाराणसी में आयोजित होंगे रोजगार मेले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.