प्रोटीन से भरपूर बेसन पराठा: हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की आसान रेसिपी

हर मौसम में भारतीय अक्सर ही ब्रेकफास्ट में पराठे खाते हैं और अलग-अलग तरीके के पराठे इंडियन रसोई में बनाए जाते हैं. सब्जी, दाल से लेकर चीनी-गुड़ से भी लोग पराठे बनाते हैं. सुबह का नाश्ता जितना हेल्दी होता है, पूरा दिन इंसान उतना एक्टिव महसूस करता है.

अगर आप भी प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना पसंद करते हैं, लेकिन आपको इंडियन फूड खाना पसंद है तो आज हम आपको एक खास पराठे की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर प्रोटीन भी मिलेगा और आपका मन भी खुश होगा.

राजस्थान में बेसन की काफी सारी डिशेज बनाई जाती हैं और उसी में से एक बेसन का पराठा है, जो आपके नाश्ते को एकदम खास बना सकती है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप चीले को सच में भूल जाएंगे.

प्रोटीन से भरपूर बेसन का पराठा
यह बात तो सभी जानते हैं कि बेसन चने का आटा होता है और चने में भरपूर प्रोटीन होता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले इसे और भी सेहतमंद बना देते हैं. खास बात यह है कि यह पराठा कम समय में तैयार हो जाता है और सेहत के लिए अच्छा होता है.

पराठा बनाने के लिए ये समान करें तैयार
इस पराठे को बनाने के लिए 1 कप बेसन, 1 कप गेहूं का आटा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन (थोड़ी सी), नमक स्वाद अनुसार, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और तेल या घी समान तैयार कर लें.

इस तरीके से बनाएं बेसन का पराठा
    सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और गेहूं का आटा डालें.
    इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन और सारे मसाले मिलाएं.
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंध लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा नरम न हो.
    अब आटे की लोइयां बनाएं और बेलकर पराठे का आकार दें. तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालें.
    दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर अच्छे से सेक लें, जब तक वह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.

परोसने का तरीका
गरमा-गरम बेसन का पराठा दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें. इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि बच्चे और बड़े सभी इसे चाव से खाएंगे. अगर आप जल्दी बनने वाला, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट है.

 

More From Author

बीजेपी विधायक पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगाने पर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को 10 करोड़ का नोटिस

सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुलिसवाले के रोल में दिखा नया अंदाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.