ढाबा स्टाइल दही वाली भिंडी की आसान रेसिपी, गर्मियों के लिए टेस्टी और हेल्दी डिश

 गर्मियों के मौसम में भिंडी की सब्जी खूब पसंद की जाती है. लेकिन आप रोज एक ही तरह की भिंडी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो दही वाली भिंडी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है. इसका खट्टा-चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे किसी खास मौके पर बना सकते हैं.  आइए जानते हैं घर पर  ढाबा स्टाइल दही वाली कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/2 किलो भिंडी
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1.5 कप दही
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1छोटा चम्मच – जीरा
1छोटा चम्मच – कसूरी मेथी
2 बड़ी इलायची
1 तेजपत्ता
1छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
2 बड़ा चम्मच हरी धनिया पत्ती (कटी हुई)
तेल (आवश्यकतानुसार)
नमक (स्वादानुसार)

दही वाली भिंडी बनाते कैसे हैं?
    सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर सूती कपड़े से पोंछ लें, ताकि उसमें कोई नमी न रहे. फिर भिंडी को बड़े टुकड़ों में काट लें. साथ ही प्याज और हरा धनिया भी बारीक काटकर तैयार कर लें.
    अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम गैस पर भिंडी को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. भिंडी तैयार हो जाए तो उसे प्लेट में निकालकर अलग रख लें.
    उसी कड़ाही में फिर से थोड़ा तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा, कसूरी मेथी, तेजपत्ता और बड़ी इलायची डालकर भूनें. खुशबू आने लगे तो कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
    अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं.
    इस बीच दही को एक बाउल में अच्छी तरह फेंट लें. जब मसाले तैयार हो जाएं, तब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण से तेल अलग न होने लगे.
    अब इसमें तली हुई भिंडी और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं. कड़ाही को ढककर 5 मिनट तक कम गैस पर पकने दें, ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं.
    अंत में गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. अब आपका टेस्टी दही वाली भिंडी तैयार है, इसे रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म परोसें.

 

More From Author

LG ने लॉन्च की 2026 होम अप्लायंसेस रेंज, जानें नए फीचर्स और कीमतें

​सुशासन तिहार: घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.